फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bail of two accused canceled in Meham police station arson case during Jat reservation agitation

रोहतक: जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान महम थाना आगजनी मामले में दो आरोपियों की जमानत रद्द, गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 05 Apr 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 01:16 AM IST
सार

अदालत ने हाजिरी माफी की अर्जी खारिज कर दी। मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं लगाया था। केस की सुनवाई आरके यादव की अदालत में चल रही है। फरवरी 2016 में महम थाना लूटने का केस दर्ज दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Bail of two accused canceled in Meham police station arson case during Jat reservation agitation
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फरवरी 2016 में हरियाणा के रोहतक में महम थाने में लूटपाट के केस की सोमवार को एएसजे आरके यादव की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने गैर हाजिर रहने वाले दो आरोपियों की जमानत खारिज कर दी और गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही जमानत लेने वालों को भी नोटिस जारी किया है। अब मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी।

विज्ञापन


इससे पहले आरोपियों की तरफ से वकीलों ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में साफ किया है कि हाजिरी माफी की अर्जी के साथ किसी तरह का मेडिकल प्रमाण पत्र नहीं लगाया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दर्ज एफआईआर में आरोप लगाए गए हैं कि 20 फरवरी 2016 को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था की ड्यूटी के चलते महम थाने की फोर्स रोहतक गई हुई थी। पौने 11 बजे के करीब दो-तीन हजार लोग हाथों में तेल की कैनी, लाठी, डंडे, गंड़ासी व हॉकी लेकर थाने के अंदर तेजी से घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन हजारों लोगों ने थाने केे चारों तरफ से घेर लिया। थाने में कर्मचारी कम होने के कारण पुलिस भीड़ को रोक नहीं सकी। देखते ही देखते थाने में आग लगा दी गई। सेफ का ताला तोड़कर डाकखाने की राशि, टिकटें लूट ली गई।


थाने के अंदर खड़ी बाइक व 50 साल तक के रिकॉर्ड में आग लगा दी गई। पुलिस वाहनों के अलावा थाने का ज्यादातर रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गया। भीड़ ने गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। मौजूद कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी गई। उग्र भीड़ जाते-जाते मालखाना में रखे हथियारों व अन्य सामान को लूट कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed