फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   attack on junior in pgi rohtak

पीजीआई प्रबंधन फेल, हॉस्टल में सीनियर्स ने जूनियर को पीटा

Tue, 27 Oct 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 27 Oct 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
attack on junior in pgi rohtak
पीजीआई हॉस्टल में सोमवार रात को नशे में धुत छात्रों ने एक बार फिर
विज्ञापन
हंगामा कर दिया। रात नौ बजे इंटर्न हॉस्टल के सामने तीन इंटर्न ने एक एमबीबीएस जूनियर छात्र को पीट दिया। दूसरे छात्रों ने किसी तरह जूनियर को छुड़वाया। पीजीआई के गार्ड हमला करने वाले तीनों छात्रों को पकड़ कर पीजीआई थाने में ले आए, यहां उनकी पुलिस से घंटों बहस होती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में धुत थे।

घायल जूनियर छात्र ने बताया कि वह हिंदुस्तान नाम से पहचान रखने वाले ब्वायज हॉस्टल से इंटर्न हॉस्टल में अपने साथी से मिलने जा रहा था। यहां तीन इंटर्न उसे गेट पर ही मिल गए और अंदर जाने की वजह पूछी। तीनों ने कहा कि हमें भी तुम्हारे साथियों से मिलना है। तभी तीनों ने उसके कंधे पर हाथ रख दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने जूनियर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हॉस्टल में खडे़ अन्य सीनियरों ने भी कोई बचाव नहीं किया। उसके  साथ के दो जूनियरों ने उसको जैसे-तैसे बचाया। पीड़ित का कहना है कि तीनों हमलावरों ने शराब पी रखी थी। सूचना मिलने पर डॉ. विवेक मलिक और डॉ. आरबी जैन मौके पर पहुंचे। पीड़ित छात्र का कहना है कि उसने एमएलआर कटवा ली है। उसे काफी चोट आई है। गौरतलब है कि घायल के बयान न होने के चलते देर रात तक तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

रात नौ बजे होती है ड्यूटी चेंज
हमले के दौरान गेट पर कोई गार्ड मौजूद नहीं था। जब इस संबंध में साथ के हॉस्टल में तैनात गार्डों से पूछा तो उन्होंने बताया कि रात नौ बजे शिफ्ट बदलती है, इसलिए घटना हो गई।

हिंदुस्तान और पाकिस्तान हॉस्टल में हड़कंप
इंटर्न हॉस्टल के बाहर हुई घटना के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान नाम से पहचाने जाने वाले ब्वायज हॉस्टल में हड़कंप मच गया। जूनियर छात्रों ने रोष जताते हुए बताया कि हॉस्टल में शराब अभी भी पी जा रही है। स्थिति यह है कि वे छात्र अभी भी हॉस्टल में आते हैं, जिनको यहां से निकाला जा चुका है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हॉस्टल में आई कार्ड पर ही प्रवेश होना चाहिए। रात को बगैर मंजूरी किसी बाहरी का प्रवेश नहीं होना चाहिए। बता दें कि अभी 10 दिन पहले ही आर्म्सकॉन फेस्ट के दौरान भी एमबीबीएस के दो छात्रों ने जूनियर पर हमला कर दिया था।

बोले अधिकारी
मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की जांच करवाई जाएगी और इसकी रिपोर्ट वीसी को सौंपेेंगे। हॉस्टल में किसी प्रकार की अव्यवस्था को सहन नहीं किया जाएगा।
- डॉ. एसके धत्तरवाल, चीफ वार्डन, पीजीआई, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed