फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   At the end of this month will report Jat reservation riots , government action set

इस महीने के आखिर में आएगी जाट आरक्षण दंगे की रिपोर्ट, प्रदेश सरकार कार्रवाई को तैयार

Mon, 11 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 11 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
At the end of this month will report Jat reservation riots , government action set
यूपी के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
 जाट आरक्षण के दौरान हुए दंगे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के लिए इस महीने के आखिरी में कार्रवाई तय है। दंगों की जांच कर रही प्रकाश सिंह कमेटी अपनी रिपोर्ट को इस महीने के आखिरी में सरकार को सौंपेगी। हालांकि कमेटी को यह रिपोर्ट 45 दिन के अंदर सौंपनी थी, लेकिन उस पर समय बढ़वा लिया गया है। वहीं सरकार को भी रिपार्ट का इंतजार है ताकि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ को रोकने में नाकाम रहे अधिकारियों पर लापरवाही पर आरोप लगे। इसके लिए यूपी के डीजीपी रहे प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने अफसरों की लापरवाही की जांच शुरू कर दी। प्रकाश सिंह कमेटी ने 2 मार्च को जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


उनको 45 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देनी थी, जिससे यह लग रहा था कि वह इस सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगे। लेकिन जांच के दौरान कई अन्य पहलू सामने आने के कारण उन पहलुओं को शामिल कर जांच रिपोर्ट इस महीने के आखिर में सौंपी जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह कहते हैं कि रिपोर्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है और उसे इस महीने के आखिर तक हर हाल में सरकार को सौंप दिया जाएगा। वहीं सरकार भी उस रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार बैठी है। वहीं जांच में सामने आया है कि दंगों के दौरान बड़े अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए छोटों को आगे कर दिया। जिससे हिंसा को नहीं रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम रिपोर्ट को लगभग तैयार कर चुके हैं और उसे फाइनल टच दिया जा रहा है। उस रिपोर्ट को पूरी करके इस महीने के आखिर में सरकार को सौंप दिया जाएगा। उस पर किस तरह का एक्शन लेना है, यह सरकार को तय करना है। 

प्रकाश सिंह, पूर्व डीजीपी 

दंगों के दौरान जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, उन पर पहले भी कार्रवाई की गई है। अब प्रकाश सिंह कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने पर उसको देखा जाएगा और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी, उन पर कार्रवाई जरूरी होगी। 
सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed