{"_id":"25ea42922371f892f999ccf55c00d278","slug":"answer-sheet-was-fell-when-returning-form-courts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से वापस थाने लाते समय गिरी थी 61 उत्तर पुस्तिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट से वापस थाने लाते समय गिरी थी 61 उत्तर पुस्तिका
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में फरवरी 2013 के चर्चित घोटाले की उत्तर पुस्तिका सड़क पर मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पिछले दिनों घोटाले के आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट ले जाई गई उत्तर पुस्तिका वापस लाते समय सड़क पर गिरी थी। जांच में पाया गया कि ये उत्तर पुस्तिकाएं मालखाना मोहरर्र लेकर आ रहा था। इसी पुष्टि खुद डीएसपी पुष्पा खत्री ने किया।
24 नवंबर को एमडीयू के बीटेक तृतीय वर्ष की 61 उत्तर पुस्तिकाएं सोनीपत स्टैंड के पास सड़क पर मिली थी। यह वही उत्तर पुस्तिकाएं थी, जो फरवरी 2013 में एमडीयू के पुराने प्रशासनिक भवन की छत पर पड़ी मिली थी। मामले की सुनवाई कोर्ट में चलने की वजह से सभी उत्तर पुस्तिकाएं थाने में जमा थी।
दरअसल, 21 नवंबर को उत्तर पुस्तिका मामले में कोर्ट में सुनवाई थी और मालखाना मोहर्रीर उत्तर पुस्तिका लेकर कोर्ट में गया था। वापस लौटते वक्त रिक्शा से उत्तर पुस्तिका का बंडल गिर गया और किसी को पता भी नहीं चला। इसके बाद यह रेहड़ी वाले को मिला और उससे उसी दिन एक महिला शिक्षक यह बंडल ले गई।
विज्ञापन
जांच पर खड़े हो रहे सवाल
पहला सवाल : 21 नवंबर को पेशी थी, जिसके बाद महिला शिक्षक को वह उत्तर पुस्तिका मिली। यह महिला शिक्षक कौन थी और कहां की रहने वाली है अभी तक किसी को नहीं पता।
दूसरा सवाल : जब महिला शिक्षक को शनिवार को यह उत्तर पुस्तिका मिली थी तो उसने मंगलवार तक अपने पास क्यों रखी? उसी दिन पुलिस या यूनिवर्सिटी को क्यों नहीं दी।
तीसरा सवाल : अभी तक इस मामले में न तो महिला शिक्षक के बयान लिए गए और न ही रेहड़ी वाले के बयान दर्ज हुए।
चौथ सवाल : 21 नवंबर को गिरी उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी 24 नवंबर तक पुलिस को नहीं थी।
एसआईटी इंचार्ज तक को नहीं दी सूचना
संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर रही एसआईटी की इंचार्ज डीएसपी पुष्पा खत्री को आंसर की खोने और मिलने की सूचना नहीं दी। तीन दिन के अवकाश के बाद जब डीएसपी डयूटी पर आई तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
एमडीयू प्रशासन को दिए उत्तर पुस्तिका जमा करने के आदेश
पुलिस का दावा है कि सड़क से मिलने वाली उत्तर पुस्तिका के बंडल में एक भी उत्तर पुस्तिका आरोपियों की काट छांट वाली नहीं थी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि आरोपियों ने जिन उत्तर पुस्तिका में काट छांट की थी वह पुलिस के पास सुरक्षित है। उधर, एमडीयू प्रशासन ने अभी तक सड़क पर मिली इन उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस को नहीं सौंपा है। डीएसपी ने एसएचओ को आंसर शीट बंडल एमडीयू प्रशासन से लेकर वापस थाने में जमा करने के आदेश दिये है।
जांच के बाद कार्रवाई : डीएसपी
डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि बंडल सड़क पर गिरने के मामले में एमएम ने लापरवाही बरती है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
डीएसपी पुष्पा खत्री मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।
शशांक आनंद, एसपी