फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After repeatedly calling ASI came to testify,Barging in court arrested

बार-बार बुलाने के बाद गवाही देने पहुंचा एएसआई, कोर्ट में घुसते ही गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 17 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
After repeatedly calling ASI came to testify,Barging in court arrested
जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2015 को सुखपुरा चौक क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया था। इसमें महिला के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की जांच के लिए आईओ तब सुखपुरा चौकी के एएसआई को सौंपी गई थी। मामला कोर्ट में चला और बतौर आईओ एएसआई को भी गवाह बनाया गया। इसी बीच एएसआई का तबादला हो गया और वे फिलहाल वहीं तैनात हैं। बताया जाता है कि एएसआई इसके बाद से गवाही देने ही नहीं पहुंचे। लगातार तारीख बढ़ती रही उन्हें सूचना भी दी गई, लेकिन वे नहीं पहुंचे। ऐसे में कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। बुधवार को भी इस मामले में एडीजे अश्विनी कुमार की अदालत में गवाही के लिए उन्हें हाजिर होना था। बताया जाता है कि इस बार वे देरी से पहुंचे। जब वे कोर्ट पहुंचे तब उनके खिलाफ 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई और उनकी गिरफ्तारी दर्शाई गई। कुछ देर बाद जमानत भी हो गई। एएसआई का कहना है कि इस मामले में उनकी गवाही हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed