{"_id":"589090904f1c1b313de81ce1","slug":"adult-pic-send-on-facebook-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर महिला को भेजी अश्लील फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर महिला को भेजी अश्लील फोटो, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 01 Feb 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर महिला को अश्लील फोटो भेजकर एसएचओ से मोबाइल पर सॉरी बोलने वाले आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। जींद के पड़ाना निवासी आरोपी हरिओम से पुलिस जल्द पूछताछ करेगी। फिलहाल वह हिमाचल प्रदेश में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पुलिस ने उसे पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेज दिया है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा कर रही हैं। शहर की एक महिला ने पुलिस को सोमवार को शिकायत दी थी।
महिला का कहना था कि करीब बीस दिन पहले महिला के फेसबुक अकाउंट पर एक युवक ने मैसेज किया। इस पर महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ ही देर बाद युवक ने महिला को अश्लील फोटो मैसेज कर दिये। इस पर महिला ने युवक को मैसेज कर उसके बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। फिर महिला ने युवक को ब्लॉक कर दिया। साथ ही महिला थाना पुलिस को उसकी करतूत के बारे में शिकायत दी। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने आने को फोन किया तो युवक ने एसएचओ से मोबाइल पर सॉरी बोल दिया साथ ही कहा कि उसने गलती से मैसेज कर दिया था, जानबूझकर नहीं किया।