{"_id":"621150b4f0abbb6d2b071f99","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: रातोंरात करोड़पति बनने के लिए मांगी थी तीन जगह चौथ, काबू किए गए चार में तीन सदस्य नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: रातोंरात करोड़पति बनने के लिए मांगी थी तीन जगह चौथ, काबू किए गए चार में तीन सदस्य नाबालिग
Sun, 20 Feb 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:49 AM IST
सार
फैक्टरी सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ-साथ मालिक से 15 करोड़ की मांग की थी। दो जगह से छीने मोबाइल एक का सिम दूसरे में डालकर कॉल की। सांपला पुलिस ने दो नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड के सामने पेश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सांपला की फैक्टरी में काम करने वाले झज्जर जिले के खरहर के युवक अंशु उर्फ आशु ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक रात में तीन जगह चौथ मांगी थी। इसके लिए नीरज बवाना गैंग का नाम प्रयोग किया। चारों रातोंरात करोड़पति बनना चाहते थे, लेकिन समय रहते नाबालिग साथी आशु पुलिस के हाथ आ गया। अब सांपला पुलिस ने उसके दो नाबालिग साथियों को भी काबू कर लिया है। शनिवार को उन्हें बाल न्याय बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि खरहर का 19 वर्षीय युवक आशु सांपला की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके परिवार की खरखौदा में रिश्तेदारी है। उसने वहां पर तीन नाबालिग युवकों को साथ लिया। चारों ने मिलकर करोड़ पति बनने का प्लान बनाया। इसके लिए सबसे पहले बहादुरगढ़ सदर एरिया में एक मोबाइल छीना।
विज्ञापन
उसका सिम निकालकर दूसरे छीने मोबाइल फोन में डाला। इसके बाद नीरज बवाना गैंग के नाम पर चौथ मांगने का निर्णय लिया। आशु के पास सांपला की कंपनी के मालिक, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के अलावा अन्य मोबाइल नंबर भी थे। 14 फरवरी की शाम को उन्हाेंने गुरुग्राम, सांपला व खरखौदा में फोन करके चौथ मांगी।
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक से तो 15 करोड़ मांगे गए। तीनों थानों में केस दर्ज हो गए। समय रहते बहादुरगढ़ की सीआईए पुलिस ने आशु को अवैध हथियार सहित दबोचा। बाद में उसका एक नाबालिग साथी भी हाथ आ गया। इसके बाद अब सांपला पुलिस ने उसके दो नाबालिग साथियों को काबू किया।