{"_id":"6293e18fd9ba9d3d52405d74","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: ड्यूटी नहीं बदली तो दोस्त को डराने के लिए मांगी पांच लाख की रंगदारी, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: ड्यूटी नहीं बदली तो दोस्त को डराने के लिए मांगी पांच लाख की रंगदारी, युवक गिरफ्तार
Mon, 30 May 2022 02:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 02:41 AM IST
सार
पुलिस ने गपानीपत के गांव अटावला के युवक चांद सिंह को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले आजाद नगर के नाई ने केस दर्ज करवाया था। दुकान के बाहर रंगदारी का पत्र चस्पा मिला था।
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक शहर के आजाद नगर में नाई की दुकान मालिक से पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 24 घंटे के अंदर ही पर्दा उठ गया है। आरोप है कि नाई के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के पानी के बूस्टर पर नौकरी करने वाले उसके साथी ने ही रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी पानीपत जिले के गांव अटावला निवासी चांद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। खुलासा हुआ है कि चांद सिंह अपनी ड्यूटी कुलबीर के साथ बदलना चाहता था। मना करने पर यह वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार को आजाद नगर वासी कुलबीर उर्फ सुभाष ने शिकायत दी कि उसने कन्हेली रोड पर दुकान किराए पर ले रखी है, जहां नाई के तौर पर कार्य करता है। दुकान के बाहर किसी ने धमकी भरा पत्र चस्पा कर रखा था।
विज्ञापन
पत्र में लिखा था कि सोमवार तक पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसे और उसके बेटे को पांच गोलियां मार दी जाएंगी। मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि नाई के साथ काम करने वाला चांद सिंह ही पत्र चस्पा करके गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
दिन की ड्यूटी करना चाहता था आरोपी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सुभाष व चांद दोनों एक साथ बूस्टर पर नौकरी करते हैं। सुभाष दिन में ड्यूटी करता है तथा चांद की रात को ड्यूटी होती है। सुभाष दिन में ड्यूटी के साथ-साथ अपनी नाई की दुकान को भी संभालता है। चांद ने कई बार सुभाष को ड्यूटी बदलने की बात कही, लेकिन सुभाष ने ड्यूटी बदलने से मना कर दिया था। चांद ने सुभाष को डराने के लिए रंगदारी मांगने का पत्र लिखा था। रात के अंधेरे में दुकान के बाहर पत्र चस्पा कर दिया, जो उसे अब महंगा पड़ गया है।