{"_id":"aa8a085c9e26d5a978ff4acd4067494b","slug":"a-froud-army-officer-married-with-jat-collage-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में ऑफिसर बताकर जाट कॉलेज की छात्रा से धोखे से की शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में ऑफिसर बताकर जाट कॉलेज की छात्रा से धोखे से की शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 12 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में अफसर और सेक्टर तीन में बड़ी कोठी का खुद को मालिक बताकर धोखे से जाट कॉलेज की छात्रा के साथ शादी करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद खुलासा होने पर जब युवती ने विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे दहेज की मांग करते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी दे डाली।
इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने और एसपी ऑफिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले आरोपी युवक का नाम महम में पकड़े गए हथियार के मामले में भी सामने आया था। सीआईए 2 ने कार्रवाई की थी। जबकि शादी के बाद से ही छात्रा को उसके परिजनों से घर से बेदखल कर दिया था। अब छात्रा गांव डीगल में अपने मामा के घर रहती है।
दरअसल गांव सिसर निवासी रिटायर्ड सेना ऑफिसर की बेटी ने 7 अक्टूबर 2014 को महम के सेक्टर 2 निवासी एक युवक से लव मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि शादी करने से पहले आरोपी युवक ने उसे सेना में कार्यरत होने के फर्जी दस्तावेज और सेक्टर 3 में किसी और की कोठी को खुद की बताया था। इसके बाद विश्वास में लेकर आरोपी युवक ने छात्रा के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि शादी के बाद आरोपी युवक उसे ससुराल नहीं लेकर गया बल्कि 4 महीने तक अपनी मां के नाना खेड़ाखेरी निवासी के घर में रखा। फिर यहां से युवक अपने साथ छात्रा को अपने मामा के गांव पितरी ले गया। दो महीने तक छात्रा को मामा के घर पर रखा।
कुछ दिन पहले ही युवक उसे अपने घर लेकर आया था। छात्रा का आरोप है कि ससुराल में उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं छात्रा का कहना है कि उसके ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। बातचीत के बाद नतीजा आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।