फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गिझी गांव में प्लॉट के विवाद में साइकिल सवार प्लंबर की गोली मारकर हत्या

गिझी गांव में प्लॉट के विवाद में साइकिल सवार प्लंबर की गोली मारकर हत्या

Wed, 08 May 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
गिझी गांव में प्लॉट के विवाद में साइकिल सवार प्लंबर की गोली मारकर हत्या
रोहतक/सांपला। सांपला थाना क्षेत्र के गिझी गांव के पास प्लॉट के विवाद को लेकर कार सवारों ने प्लंबर की आठ गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेड़ी सांपला गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद कुमार डीसी रेट पर अटायल गांव में प्लंबर था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह साइकिल से ड्यूटी के लिए गिझी से अटायल गांव जा रहा था। जैसे ही वह सांपला से गिझी गांव के पास पहुंचा तो कार सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि पहले तो प्रमोद के साथ उन्होंने गाली गलौज की। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रमोद को आठ गोली लगीं। परिजनों ने बताया कि करीब 120 गज का प्लाट प्रमोद ने खरीदा था। इसको लेकर विपक्षी उससे रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रमोद की गोली मारकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में प्लाट के विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलबीर सिंह, एसएचओ, थाना सिटी


परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
प्रमोद की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे। लोगों का कहना था कि प्रमोद हर किसी से मृदु व्यवहार के साथ पेश आता था। अक्सर वह आसपास क्षेत्र में भंडारा भी लगाता रहता था।


यह जमीन म्हारी है, फैसला कर लो वरना कर देंगे हत्या
एक महीने पहले आरोपियों ने प्रमोद को दी थी जान से मारने की धमकी
- कई बार कनपटी पर पिस्तौल लगाने का भी आरोप
- 150 गज जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, कोर्ट में विचाराधीन है मामला


रोहतक। सांपला में प्रमोद की हत्या 150 गज जमीन को लेकर चचेरे भाइयों से ही चल रहे विवाद के कारण हुई। परिजनों का आरोप है कि एक माह पहले प्लाट के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने प्रमोद को मारने की धमकी दी थी। हालांकि, मामला परिवार से ही जुड़ा होने के कारण परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इधर तीन दिन से धमकी दी जा रही थी।
भाई विनोद ने बताया कि उनका परिवार के ही सदस्यों से 150 गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल, उक्त 150 गज जमीन उनके दादा की थी। जो अब उनके हवाले थी। आरोप है कि परिवार के सदस्य दादा के भाई के बेटे जमीन पर अपना हक जता रहे हैं। इसको लेकर वर्ष 2014 से विवाद चला आ रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। एक माह पहले भी प्रमोद को मारने की धमकी दी थी। फैसला करने का दबाव बनाया था। हालांकि, परिजनों ने मामला परिवार से ही जुड़ा होने के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की थी।


अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण?
प्रमोद के परिवार में पत्नी पपीता के अलावा ढाई साल का बच्चा है। प्रमोद ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। प्रमोद की मौत के बाद परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट आन खड़ा हो गया है।

फटेे पाइप को जोड़ने जा रहा था प्रमोद
प्रमोद के परिजनों ने बताया कि गिझी गांव में फटे पाइप को सही करने के लिए प्रमोद जा रहा था। रास्ते में ही परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed