{"_id":"5a188d054f1c1bc9678bde2a","slug":"91511558405-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के जीडी गोयनका इंटरनेशनल के माध्यम से गुरुग्राम की एक कंपनी के पदाधिकारियों ने छात्रों को नासा ट्रिप पर भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। अब न तो रुपये दिए जा रहे न ही बच्चों को नासा भेजा जा रहा है। प्रिंसिपल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर थाने पर प्रिंसिपल द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया कि जुलाई 2018 में उनके स्कूल में गुरुग्राम की प्लांट एक्सप्लोरर कंपनी के दो सदस्य पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रशासन के सामने कम रुपयों में बच्चों को नासा ट्रिप पर घूमने का प्रस्ताव रखा था। कहा गया था कि बच्चों को नासा में कई तरह की जानकारियां दी जाएंगी। यहीं नहीं कंपनी ही वीजा से लेकर अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करेगी। जिस पर 11 अभिभावक बच्चों को नासा भेजने को तैयार हो गए थे। अभिभावकों से लेने के बाद 11 लाख रुपये कंपनी में जमा करा दिए गए। बच्चों और स्कूल शिक्षिका का एम्बेसी में इंटरव्यू भी कराया गया। लेकिन इसके बाद भी बच्चों को नासा नहीं भेजा गया। अब कंपनी ने बच्चों को नासा भेजने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना एसएचओ जगबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।