फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहुजमालपुर में दो दोस्तों की हत्या कर शव घर के बाहर फेंके

बहुजमालपुर में दो दोस्तों की हत्या कर शव घर के बाहर फेंके

Sun, 03 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
बहुजमालपुर में दो दोस्तों की हत्या कर शव घर के बाहर फेंके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के गांव बहुजमालपुर में शुक्रवार रात को एक युवक ने गांव के बीच में ही अपने दो दोस्तों की सिर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों का शव घर के बाहर फेंक दिया। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में सदर थाने में गांव के ही नसीब और उसकी मौसी के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बहुजमालपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई धर्मबीर पिकअप गाड़ी चलाता था। कुछ दिन पहले ही धर्मबीर ने गाड़ी चलानी छोड़ी थी। सतीश का कहना है कि शुक्रवार रात को धर्मबीर गांव के ही सुनील के साथ बाइक पर बैठकर गया था। जब देर रात तक धर्मबीर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसके पास फोन किया। इस पर धर्मबीर ने बताया कि उसके साथ सुनील के अलावा गांव का नसीब और नसीब की मौसी का बेटा है। धर्मबीर ने थोड़ी देर बाद घर आने के बात कही। मगर वह रात भर घर नहीं आया। तड़के करीब चार बजे धर्मबीर का एक पड़ोसी घर से बाहर आया तो उसने देखा कि सड़क पर शव पड़ा है। अंधेरा होने के कारण स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। फिर उसने अन्य लोगों को जानकारी दी। जब टार्च से देखा गया तो शव धर्मबीर का मिला। उसके शव के ऊपर बाइक पड़ी थी। उससे कुछ ही दूरी पर सुनील का शव पड़ा हुआ था। आरोपियों ने दोनों के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर रखा था। तभी पुलिस को मामले की सूचना दी गई। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। डीएसपी विजय कुमार, सदर थाना एसएचओ मंजीत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने नसीब और उसकी मौसी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नसीब के अकालगढ़ निवासी मौसेरे भाई को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उससे नसीब के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एक साल पहले हुआ था नसीब और धर्मबीर का झगड़ा
शिकायतकर्ता सतीश का कहना है कि उसके भाई धर्मबीर और सुनील की पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई है। करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर नसीब और धर्मबीर का झगड़ा हुआ था। तभी से दोनोें के बीच अनबन रहती थी। रात को धर्मबीर के साथ सुनील था। आरोपियों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। बताया गया है कि वारदात से पहले धर्मबीर और नसीब का गांव के शराब ठेके पर भी झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नसीब और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नसीब के अकालगढ़ निवासी मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी नसीब को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विजय कुमार, डीएसपी।

































विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed