फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कश्मीरी युवकों की पिटाई-संशोधित

कश्मीरी युवकों की पिटाई-संशोधित

Wed, 20 Feb 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी युवकों की पिटाई-संशोधित
रोहतक।
विज्ञापन

दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन पर शाल-लोई की तीन गठरियों के साथ दिल्ली-रोहतक पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए दो कश्मीरी युवकों को यात्रियों ने मंगलवार दोपहर मारपीट कर स्टेशन पर उतार दिया। पिटाई से घायल दोनों युवकों ने फोन करके रोहतक के कमला नगर में रह रहे अपने दो साथियों को सूचना दी। इसके बाद दोनों साथियों ने ट्रेन के रोहतक आने पर गठरियों को काफी तलाश की, मगर नहीं मिली। तीनों गठरियों के अंदर रखे माल की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने आरपीएफ थाने पर संपर्क करने के बाद ट्रेन में गठरियां तलाशीं।

रोहतक के कमला नगर में किराये पर रहने वाले मुदस्सिर अहमद और जाबिद निवासी कुलगाम जम्मू-कश्मीर ने बताया कि सर्दी के मौसम में कश्मीर के लोग शाल-लोई आदि सामान बेचने के लिए दिल्ली व हरियाणा आते हैं। सभी शहर में फेरी लगाकर अपना सामान बेचते हैं। मंगलवार को दिल्ली में रहने वाले उनके रिश्ते के भाई ताहिर खान व नदीम निवासी कुलगांवा शाल-लोई की तीन बड़ी गठरी रोहतक में बेचने के लिए नांगलोई रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। पैसेंजर ट्रेन के आने पर दोनों भाई रोहतक आने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए। जब ट्रेन में मौजूद यात्रियों को उनके कश्मीरी होने का पता चला तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। गाली-गलौज करते हुए जैसे ही ट्रेन रवाना हुई वैसे ही धक्का मारकर ट्रेन से उतार दिया गया। दोनों भाइयों ने सामान की गठरी उतारने का प्रयास किया तो उनको दोबारा से धक्का दे दिया। घायल भाइयों ने फोन पर उन्हें जानकारी देते हुए रोहतक स्टेशन पर ट्रेन के अंदर से गठरी उतारने के लिए कहा। इसके बाद दोनों भाइयों ने नांगलोई के नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाया। मुदस्सिर व जाबिद ने बताया कि वह तुरंत रेलवे स्टेशन पर आ गए। उन्होंने आरपीएफ को नांगलोई में हुई घटना की जानकारी देते ट्रेन के अंदर गठरी होने की जानकारी दी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई तो उन्होंने ट्रेन के हर कोच के अंदर गठरियों को तलाशा, मगर नहीं मिली। उन्होंने बताया की तीनों गठरियों में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये कीमत का सामान है। ट्रेन के अंदर सामान देखने से पहले आरपीएफ को बता दिया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके ओझा का कहना है कि कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट का मामला नांगलोई का मामला है, वहीं सूचना दी होगी। उनके साथी ट्रेन में सामान देखने के लिए आए थे, इसकी जानकारी है। अब ट्रेन के अंदर सामान मिला या नहीं, वही जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed