फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्ची से गैंगरेप मामला

बच्ची से गैंगरेप मामला

Wed, 19 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से गैंगरेप मामला
10 वर्ष की बच्ची से गैंगरेप के आरोपी तीन नाबालिगों समेत चारों पर केस दर्ज
विज्ञापन

लाखनमाजरा के एक गांव में नानी के घर रहने आई बच्ची से दो महीने से दुष्कर्म कर रहे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। इलाके के एक गांव में 10 वर्ष की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं। चिकित्सीय परीक्षण के बाद नाबालिगों को जेजे बोर्ड व चौथे बालिग आरोपी प्रवीण को अदालत के सामने पेश किया गया। देर शाम पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी प्रवीण बालिग है। शेष तीन नाबालिग हैं। इनकी डॉक्टरी जांच करा दी गई है। मामले की छानबीन जारी है। जींद जिले के एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची लाखनमाजरा थाना इलाके के एक गांव में अपनी नानी के पास रहती थी। कक्षा चार की इस छात्रा से 15 सितंबर को मुंहबोले मामा ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत खराब होने पर नानी ने उसकी मां को बुलाया। पीड़िता ने मां व नानी को आपबीती सुनाई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने मुख्य आरोपी प्रवीण के अलावा तीन और नाम लिए। ये नाबालिग बताए गए। इन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। ये पिछले दो महीने से उसके साथ गलत काम कर रहे थे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


सदमे से नहीं उबर पा रही बच्ची
अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से बच्ची सदमे में है। वह इस हादसे से उबर नहीं पा रही है। आरोपियों का नाम सुनते ही वह कांप जाती है। मंगलवार को सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डा. राजसिंह सांगवान ने बच्ची की काउंसिलिंग कराई। इस दौरान उसने अपने साथ हुई दरिंदगी का सच सुनाया। बच्ची का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। जब भी वह मना करती, उसे और उसकी नानी को जान से मारने की धमकी देते। बच्ची की लगातार कई काउंसिलिंग कराने की जरूरत है। इसके बाद ही बच्ची की हालत में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के चल रहे प्रयास
बच्ची को रौंदने के मामले में एक बड़ा पक्ष आरोपियों की पैरवी में खड़ा हो गया। ये लोग पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर मामले को रफा रफा करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। इसके चलते रिश्तेदार दोनों पक्षों में समझौते को लेकर जुगाड़ कर रहे हैं। वे पीड़ित परिवार को मिल बैठकर विवाद सुलझाने का दावा कर रहे हैँ।


वर्जन
बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित बच्ची को सदमे से बाहर लाने के लिए उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है।
जश्नदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed