फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बारात से चार घंटे पहले प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, परिजनों पर जबरन दोनों को जहर खिलाने का आरोप

बारात से चार घंटे पहले प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, परिजनों पर जबरन दोनों को जहर खिलाने का आरोप

Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बारात से चार घंटे पहले प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, परिजनों पर जबरन दोनों को जहर खिलाने का आरोप
बारात से चार घंटे पहले प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने दोनों को खिलाया जहर
विज्ञापन


- पीजीआई में उपचाराधीन प्रेमी की हालत गंभीर
- पुलिस ने प्रेमी की शिकायत पर प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बारात आने से मात्र चार घंटे पहले युवती से मिलने उसका प्रेमी पहुंच गया। जहां पर दोनों की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को पीजीआई लाया गया। जहां पर युवक व युवती के परिजनों ने एक दूसरे पर दोनों को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। युवक के बयान के आधार पर युवती के 9 परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की लाढ़ौत से बारात आनी थी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बताया गया कि बारात आने से चार घंटे पहले ही गांव का ही एक युवक उसके घर पर जा पहुंचा। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की जहरीले पदार्थ के कारण हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को पीजीआई लाया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक ने दी शिकायत में कहा है कि वह युवती से चार साल से प्रेम करता था। शुक्रवार को उसका फोन आने वह मिलने पहुंचा था। इसी बीच युवती के परिजनों ने पहले तो उस पर लाठी डंडों व कस्सी वार किया। बाद में जहरीला पदार्थ खिला दिया। प्रेमी की शिकायत पर सदर थाने पर युवती पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर युवती के पक्ष के लोगों का कहना है कि घर पर आने के बाद पहले युवक ने युवती को जहरीला पदार्थ दिया। इसके बाद खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रेमिका की हालत अभी भी गंभीर बनी है। जिसके कारण वह बयान भी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक व युवती की जहरीले पदार्थ के कारण हालत बिगड़ गई थी। युवक के बयानों के आधार पर युवती पक्ष के मनोज, विकास, मनीष, दीपक, दिनेश, मोहित, गौरव, राजेंद्र समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती पक्ष ने अभी कोई शिकायत नहीं की है तथा वह स्वस्थ न होने के कारण बयान भी नहीं दे पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
- मनजीत मोर, थाना प्रभारी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed