{"_id":"5952b3644f1c1b0f368b4609","slug":"81498592100-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान में बेचता था गांजा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय की दुकान में बेचता था गांजा, गिरफ्तार
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी।
चाय की दुकान की आड़ में सूखा नशा बेचने वाले एक आरोपी को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा भी बरामद हुआ है। जिसके बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि आरोपी की पहचान धारूहेड़ा वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रियंक उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 240 ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी अनुसार उक्त आरोपी ने मालपुरा में एक निजी कंपनी के पास चाय की दुकान की हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी चाय की दुकान पर ही गांजा बेचने का धंधा करता था। सूचना अनुसार पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को गांजा बेचते दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से गांजा पत्ती बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।