फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आर्यनगर थाने से 400 मीटर दूर दूसरे दिन फिर वारदात, लोहा व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 17 लाख उड़ाए

आर्यनगर थाने से 400 मीटर दूर दूसरे दिन फिर वारदात, लोहा व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 17 लाख उड़ाए

Fri, 12 Oct 2018 03:24 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
आर्यनगर थाने से 400 मीटर दूर दूसरे दिन फिर वारदात, लोहा व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर 17 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। छोटूराम चौक के पास वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने करनाल के लोहा व्यापारी की क्रेटा कार का शीशा तोड़कर 17 लाख से भरा बैग चोरी कर लिया। सांपला और रोहतक से बकाया रुपयों की उगाही करने के बाद लोहा व्यापारी छोटूराम चौक पर पहुंचा था। इसी बीच काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी कार को रुकवा पंक्चर होने की बात कही और जैसे ही वे चालक समेत पंक्चर लगाने में व्यस्त हुए त्यों ही बदमाशों ने खिड़की का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लिया। यह वारदात आर्यनगर थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर हुई, जबकि एक दिन पहले भी क्लीनिक संचालक डॉक्टर मनोज के अपहरण का प्रयास भी इसी थाने से 85 कदम दूरी पर किया गया था।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और सीआईए मौके पर पहुंची। आरोपियों के छोटूराम चौक पर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

करनाल के रेलवे रोड निवासी जतिन सिंगला लोहे के बड़े व्यापारी हैं, उनका सामान रोहतक के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता है। बताया गया कि वीरवार की शाम जतिन रोहतक और सांपला में व्यापारियों से बकाया रुपये लेने के किए आए थे। रोहतक और सांपला से रुपये लेने के बाद वापस करनाल के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उनकी क्रेटा कार छोटू राम चौक के पास पहुंची तो काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और कार को रुकने का इशारा किया। कार रुकने के बाद एक युवक ने कहा कि भाई साहब! कार में पंक्चर हो गया है, उसे देख लीजिए। व्यापारी कार से उतरा तो देखा कि कार में पंक्चर था। व्यापारी और चालक टायर बदलने लगे, तभी चालक की ओर पीछे की सीट के दरवाजे का शीशा तोड़कर दोनों बदमाशों ने बैग चोरी कर लिया। व्यापारी का दावा है कि बैग में 17 लाख रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और सीआईए ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बोली पुलिस
व्यापारी का बैग चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। - आजाद नैन, प्रभारी सीआईए-2

पीड़ित व्यापारी ने जताई रुपये लेने के बाद रेकी किए जाने की आशंका
व्यापारी की कार से बैग चोरी चोरी करने वाले बदमाशों ने वारदात को साजिश के तहत ही अंजाम दिया है। पीड़ित व्यापारी जतिन सिंगला ने कहा कि उन्हें शक है कि रुपये लेने के बाद उनकी रेकी की गई है। उनका कहना है कि बदमाशों को व्यापारी की कार में रखे रुपयों के बारे में जानकारी थी। तभी तो वे उसका पीछा कर रहे थे।


गुस्साए व्यापारियों ने थाना घेरा
देर शाम चोरी की वारदात के खुलासे की मांग को लेकर काफी संख्या में रोहतक के व्यापारी आर्यनगर थाने में पहुंचे। सभी ने पुलिस से वारदात के खुलासे की मांग की। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed