फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला समिति ने किया जसवंती को सजा का स्वागत

महिला समिति ने किया जसवंती को सजा का स्वागत

Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
महिला समिति ने किया जसवंती को सजा का स्वागत
नेताओं के जुड़े थे ‘अपना घर’ से तार : सविता
विज्ञापन

- जसवंती सहित तीन लोगों को सजा से संतुष्ट जनवादी महिला समिति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जनवादी महिला समिति सीबीआई स्पेशल कोर्ट द्वारा अपना घर मामले में संचालिका जसवंती समेत 3 लोगों को उम्रकैद की सजा दिए जाने का स्वागत करती है।
जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव सविता, अध्यक्ष शकुंतला जाखड़, उपाध्यक्ष जगमति सांगवान व कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि बेसहारा और निराश्रित बच्चों व महिलाओं के लिए भारत विकास संघ द्वारा संचालित अपना घर में शोषण हुआ। मामला उजागर होने से पूरा देश हिल गया था।

अपना घर में पहले से ही सामाजिक प्रताड़ना की शिकार महिलाओं व बच्चों को जो कुछ सुकुन की तलाश में इस आश्रय गृह में आए थे, उन्हें कहीं ज्यादा भंयकर रूप से प्रताड़ित किया गया। इस पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों तक के लोगों के तार जुड़े हुए थे। जनवादी महिला समिति ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर अपना घर संचालिका जगवंती व अन्य दोषियों को गिरफ्तार करवाने के लिए लंबा आंदोलन लड़ा था और लाठीचार्ज तक झेला था जिसमें संगठन की कई कार्यकर्ता घायल हुई थी जिसके बाद मामला सीबीबाई को सौंपा गया था। सीबीआई स्पेशल कोर्ट द्वारा सुनाया गया फैसला पीड़ितों तथा न्याय के लिए लड़ने वाले संगठनों के संघर्षों की जीत हैं। इस फैसले से न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed