फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला थाने में ससुरालियों ने विवाहिता व उसके परिजनों को पीटा, घंटों तक हंगामा

महिला थाने में ससुरालियों ने विवाहिता व उसके परिजनों को पीटा, घंटों तक हंगामा

Sat, 28 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
महिला थाने में ससुरालियों ने विवाहिता व उसके परिजनों को पीटा, घंटों तक हंगामा
फोटो परिचय : बाद में भेजे जायेंगे
विज्ञापन

----
महिला थाने में ससुरालियों ने विवाहिता व उसके परिजनों को पीटा, घंटों हुआ हंगामा
ससुरालियों की शिकायत लेकर महिला थाने पर पहुंची थी पानीपत की विवाहिता और उसके परिजन
बाद में किसी तरह पुलिस ने कराया मामला शांत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महिला थाने में शिकायत करने के लिए पहुंची विवाहिता व उसके परिजनों के साथ शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। काफी देर तक महिला थाने में हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी।
पानीपत निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी छह साल पूर्व रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर अतिरिक्त दहेज का दबाव बना रहे थे। यही नहीं पति पर अन्य भी कई गंभीर आरोप लगाए। बताया कि पूर्व में उसने ससुरालियों की शिकायत पानीपत की थी। मगर उसम समय दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई थी। शुक्रवार को ससुरालियों ने बिना किसी वजह उसकी पिटाई की। वह अपने मामा और मां के साथ महिला थाने पर शिकायत करने के लिए पहुंची। आरोप है कि दोपहर बाद ससुराल पक्ष के लोग भी महिला थाने पर आ पहुंचे तथा पुलिस के सामने ही उसकी तथा उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच पुलिस के सामने ही काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में महिला एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

---
गर्भ में लड़की होने पर गर्भपात कराने का आरोप
अंजलि का आरोप है कि करीब चार साल पूर्व उसके गर्भ में बच्ची पल रही थी। परिजन लड़का चाहते थे। आरोप लगाया कि परिजनों ने जबदरस्ती उसका गर्भपात करा दिया। कई बार उसे भूखी भी रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पानीपत की विवाहिता व उसके ससुरालियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई।
-गरिमा, एसएचओ महिला थाना।
---


हत्या करना चाहते हैं ससुराल वाले
शिव कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी बीती 11 जून को गढ़ी मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे है। मना करने पर कई बार उसकी पिटाई। अब उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। महिला थाना एसएचओ से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed