फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सहकारिता मंत्री ने कहा कि अभी समय नहीं है फिर आना, बिफरे परिजनों का हंगामा, लगाए भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे

सहकारिता मंत्री ने कहा कि अभी समय नहीं है फिर आना, बिफरे परिजनों का हंगामा, लगाए भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे

Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री ने कहा कि अभी समय नहीं है फिर आना, बिफरे परिजनों का हंगामा, लगाए भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे
रोहतक। गढ़ी मोहल्ले में शराब बेचने वाले शिवचरण की हत्या कर शव को लटकाए जाने के आरोप में भाजपा पार्षद तिलकराज को पूछताछ के बाद छोड़ देने और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन रविवार देर शाम हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां पर रोहतक लोकसभा से घोषित पार्टी प्रत्याशी की प्रेसवार्ता चल रही थी। परिजन सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मुलाकात की जिद पर अड़े थे, लेकिन उनकी मंत्री से मुकालात नहीं हो पाई। परिजनों का आरोप है कि मंत्री ने कह दिया कि उनके पास समय नहीं है, फिर आना। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और लोगों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। बाद में सोमवार को मंत्री से मिलवाने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस शिवचरण केस की जांच को लेकर पूछताछ में जुटी रही। इसी कड़ी में एक पार्षद व कुछ संदिग्धों को थाने बुलाया गया। यहां काफी देर तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचे। शिवचरण के पिता मनफूल का आरोप है कि भाजपा कार्यालय में उनकी मुलाकात पहले मेयर मनमोहन गोयल से हुई। मेयर ने मंत्री से मिलने की व्यवस्था कराई। यहां परिजनों ने अपनी व्यथा मंत्री के सामने कही। यह सुनने के बाद मंत्री ने उन्हें समय नहीं होने की बात कहते हुए बाद में आने की बात कह दी। इससे नाराज परिजनों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों ने करीब 20 मिनट तक नारेबाजी कर विरोध जताया। हंगामा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन वहां से गए।
विज्ञापन


हमें धमका कर कई साल से ले रहे थे रुपये
गढ़ी मोहल्ला निवासी मनफूल का आरोप है कि उसके बेटे को मार कर फंदे पर लटकाया गया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यही नहीं आरोपियों ने उसके जिम संचालक दोस्त को भी एक दिन पहले अगवा किया था। उससे एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसे बुरी तरह पीटा। बाद में उसने रुपये देने की हां भरी तो उसे छोड़ा गया। वह बोल रहा है। पुलिस उसकी भी सुनवाई नहीं कर रही है। आरोपी हमें भी पिछले कई साल से डरा धमका रहे थे। वे हमसे बच्चों को मारने की धमकी देकर रुपये वसूल रहे थे। आरोपियों ने और भी ऐसे कई लोगों को अपना शिकार बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने बंधाया पीड़ित परिवार को ढाढ़स
गढ़ी मोहल्ले में युवक की संदिग्ध मौत मामले को लेकर पूर्व विधायक शकुंतला खटक पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। यहां परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए उनके साथ खड़ा रहने व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह भी टपरीवास जाति संघ के जिला अध्यक्ष मनफूल के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


यह है मामला
गढ़ी मोहल्ले में शिवचरण नामक शराब बेचने वाले की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इस मामले में कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार ने शनिवार को वाल्मीकि चौक पर जाम भी लगाया। यही नहीं इस मामले में शराब की खरीददारी को लेकर नाराज एक पार्षद के साले ने एक युवक का अपहरण कर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी मामला सामने आया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर वार्ड नंबर तीन के पार्षद तिलकराज, नरेंद्र उर्फ छोटू, अंकुश, राहुल, वीशू, जीतू, चिंहा, सोमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed