फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   म्हारै गाम की सीमा में टोल, फिर भी म्हारे तै टोल लेवै... कहते हुए कर्मियों पर बोला हमला

म्हारै गाम की सीमा में टोल, फिर भी म्हारे तै टोल लेवै... कहते हुए कर्मियों पर बोला हमला

Mon, 03 Dec 2018 03:03 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
म्हारै गाम की सीमा में टोल, फिर भी म्हारे तै टोल लेवै... कहते हुए कर्मियों पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। टोल म्हारै गाम की सीमा है, इसके बाद भी हमसे टोल लेवै है... यह बात कहते हुए हमलावर मकड़ौली टोल पर तैनात कर्मचारियों पर हमला करने के लिए टूट पड़े। हालांकि किसी तरह कर्मचारियों ने हमलावरों से अपनी जान बचाई। टोल कर्मियों ने शनिवार की रात कार को टोल की फास्ट ट्रैक लाइन में घुसा दी। यही नहीं बैरियर को भी तोड़ दिया। विरोध करने पर कार सवारों ने टोल के गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ मारपीट की। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। आरोपी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गए। आरोपियों ने दो मिनट तक लोहे के पंच से मारपीट की। बलंभ और मकड़ौली के पांच युवकों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
टोल के मैनेजर प्रवीण कुमार तेवतिया ने बताया कि शनिवार की रात टोल पर सभी कर्मचारी मौजूद थे। रात करीब 9:39 बजे रोहतक की ओेर से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पानीपत की ओर जा रही थी। आरोप है कि चालक ने कार फास्ट ट्रैक लाइन में घुसा दी। यही नहीं बैरियर भी तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने विरोध किया तो कार सवार पांच युवक टोल कर्मियों से भिड़ गए। यहीं नहीं लोहे के पंच से क र्मचारियों पर हमला बोल दिया। करीब दो मिनट तक हमला बोला। इसमें टोल का गार्ड अजय, मंजीत, सिक्योरिटी सुपरवाइजर रोबिन और राकेश घायल हो गए। आरोपी टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। आरोप है कि मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया। राकेश की शिकायत पर मकड़ौली के नवीन, रोहित, कमल समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मकड़ौली टोल के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मंजीत मोर, एसएचओ, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed