{"_id":"5b4facd04f1c1b3f748b5adf","slug":"61531948240-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटौली में बेटे की हत्या के बाद से पिता फरार, इकलौते बेटे की अंत्येष्टी में भी नहीं हो सका शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटौली में बेटे की हत्या के बाद से पिता फरार, इकलौते बेटे की अंत्येष्टी में भी नहीं हो सका शामिल
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की हत्या के बाद से पिता फरार, तलाश में पुलिस ने की छापेमारी
- पीजीआई में हुआ युवक के शव का पोस्टमार्टम, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना इलाके के गांव रिटौली में कस्सी से बेटे की हत्या करने वाला पिता वारदात के बाद से फरार है। वह अपने इकलौते के बेटे की अंत्येष्टी में भी नहीं आया। रिश्तेदारों ने चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस हत्यारोपी पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है।
बुधवार को रिटौली निवासी राकेश के रिश्तेदार पीजीआई पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। रिश्तेदारों ने ही उसकी अंत्येष्टी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में छापेमारी भी की। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
रिटौली में मंगलवार को उसके पिता राजबीर ने 19 वर्षीय राकेश की खेत में कस्सी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बेटे का पिता के सामने शराब पीना रहा। इससे तैश में आए पिता ने कस्सी से हमला किया। हमला भी तब तक किया, जब तक बेटे ने दम नहीं तोड़ा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। केस की छानबीन जारी है।