{"_id":"5b1c43394f1c1b694d8b59fb","slug":"61528578873-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर फाइल नंबर-6","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटर फाइल नंबर-6
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनकाउंटर फाइल नंबर-छह
अमर उजाला लाइव
ग्रामीणों को बिदरो के एनकाउंटर पर नहीं हुआ विश्वास, परिजन भी काफी देर तक नहीं कर सके यकीन
अमर उजाला टीम ने गांव में जाकर लिया जायजा
- ग्रामीण बोले- गांव में बिदरो ने कभी नहीं की कोई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भले ही दिल्ली की स्पेशल सैल ने शनिवार को इनामी बिदरो व उसके गुरू राजेश भारती को मुठभेड़ में मार गिराया हो। मगर घटना के बाद ग्रामीणों को विश्वास ही नहीं हुआ। परिजन भी बार-बार बिदरो को फोटो दिखने के लिए कहते रहे। किसी ने बिदरो को सही तो किसी ने गलत बताया।
एनकाउँटर के बाद अमर उजाला टीम गांव में माहौल का जायजा लेने के लिए गई। गांव के मंदिर के पास बैठे लोगों से जब बिदरो के एनकाउंटर के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो उन्होंने जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। कहा कि बिदरो के एनकाउंटर की सूचना उन्हें नहीं है। चौक पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि बिदरो ने कभी गांव के किसी भी ग्रामीण का बुरा नहीं किया है। यदि एनकाउंटर में वह मारा गया है तो यह गलत हुआ है। हालांकि उसे कई बार अपराध न करने की सलाह ग्रामीणों ने दी थी। बिदरो के पिता को पहले तो एनकाउंटर पर विश्वास ही नही हुआ। बाद में परिजन उसका मृत फोटो देखने की मांग पर अड़ गए। परिजनों का कहना था कि बिदरो नादान है। यदि पुलिस ने एनकाउंटर किया है तो वह गलत है। हालांकि तीन साल पहले ही परिजनों ने बिदरो से ताना तोड़ लिया था। गांव के बाहरी छोर पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जो जैसी करेगा, उसे वैसी जरुर भरनी होगी॥
--
एएसआई के बेटे की हत्या में शामिल थे बिदरो व राजेश
पुलिस को पता चला है कि मुरादपुर टेकना गांव के एएसआई के बेटे प्रवीण हत्याकांड में बिदरो व राजेश का ही हाथ थी। चार दिन पूर्व ही आरोपी गांव में पंहुचे थे। पुलिस भी दोनों का पीछा कर रही थी मगर सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी।
विज्ञापन
---
फेसबुक पर हर किसी ने दोनों के एनकाउंटर को बताया सही
दिल्ली में एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर भी उक्त खबर तेजी से वायरल हुई। फेसबुक पर रोहतक निवासी सोनू ने कहा कि एनकाउंटर के बाद अब खासकर व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी। अन्य बदमाशों का भी इसी तरह से सफाया होना चाहिए। चाहे दिल्ली पुलिस सफाया करे या फिर हरियाणा इससे कोई फर्क नहंी पड़ता है।
रितिक ने कहा कि बदमाशों का हर हाल में सफाया होना चाहिए। तभी समाज तरक्की कर सकता है।
---
रोहतक पुलिस के हाथ फिर लगी असफलता
कई बार देखने में आता है कि रोहतक पुलिस बड़े बदमाशों को पकड़ने का प्रयास तो करती है मगर उसे दिल्ली या फिर अन्य राज्य की पुलिस पकड़ लेती है। पूर्व में सुनील से लेकर अनिल बदमाशों को यूपी व दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। रोहतक पुलिस बिदरो व राजेश भारती की तलाश में दबिश दे रही थी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।