{"_id":"5adba6054f1c1b84028b5d84","slug":"61524344325-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिल्ली फिर हरियाणा में सरकारी क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 7 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दिल्ली फिर हरियाणा में सरकारी क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 7 लाख रुपये
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिल्ली फिर हरियाणा में सरकारी क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 7 लाख रुपये
- सुनारिया कला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर झज्जर के गांव ढाकला के सोनू शर्मा पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
झज्जर के गांव ढाकला निवासी एक व्यक्ति ने गांव के रिश्तेदार के बेटे की दिल्ली में सरकारी क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिये। जब दिल्ली में बात नहीं बनी तो आरोपी ने हरियाणा में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। सुनारिया कला निवासी नरेश की शिकायत पर आरोप सोनू शर्मा के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सुनारिया कला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दीपक बीए पास है वह फिलहाल झज्जर के गांव ढाकला में रिश्तेदार के पास रहता है। करीब तीन साल पहले नरेश कुमार ढाकला गया था। यहां पर नरेश की मुलाकात सोनू शर्मा नाम के युवक से हुई। उसने नरेश से कहा कि वह उसके बेटे की दिल्ली में सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर नरेश से पांच लाख रुपये मांगे। रुपये देने से पहले नरेश ने उससे कहा कि नौकरी लगने की क्या गारंटी है। इस पर सोनू ने कहा कि आप मेरे गांव के रिश्तेदार हैं। आपके साथ धोखा कैसे होगा।
सोनू की बात पर यकीन करके नरेश ने उसे 11 अगस्त 2015 को चार लाख रुपये चेक के माध्यम से दिये। फिर एक लाख रुपये 14 अगस्त 2015 को उसके खाते में रुपये जमा करवा दिये। लेकिन रुपये लेने के कई महीनों बाद भी सोनू ने नरेश के बेटे की नौकरी नहीं लगवाई। जब इस संबंध में नरेश ने उससे बातचीत की तो उसने कहा कि दिल्ली में नौकरी की बात नहीं बनी है। अब हरियाणा में नौकरी की बात करेगा। आरोपी ने नरेश को दिलासा देने के लिए कहा कि जल्द ही हरियाणा में क्लर्क की भर्ती होने वाली है। दीपक को क्लर्क बनवा देंगे। इसके बाद आरोपी ने नरेश से दो लाख रुपये और ले लिये। जब क्लर्क भर्ती का परिणाम आया तो कोई काम लिस्ट में दीपक का नाम नहीं आया। नौकरी नहीं लगने पर नरेश ने सोनू से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने नरेश को कुछ समय बाद रुपयों का इंतजाम करने की बात कही। ऐसे ही टालमटोल करके आरोपी ने छह महीने निकाल दिये लेकिन रुपये नहीं दिये। जब नरेश ने उसके घर जाकर रुपये मांगे तो सोनू ने कहा कि रुपये खर्च हो गये। नरेश को बार बार घर न आने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर गांव में किसी भी व्यक्ति को कुछ बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।