फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   111

111

Tue, 20 Jun 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
111
रोडवेज डिपो की दीवार तोड़ घुसा अनियंत्रित डंपर, चौकीदार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अंबेडकर चौक के पास बने रोडवेज डिपो की दीवार तोड़कर एक अनियंत्रित डंपर डिपो में जा घुसा। सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे हुए इस हादसे में चालक और चौकीदार को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अल सुबह करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रोडवेज डिपो के गेट के पास की दीवार को तोड़ते हुए जा घुसा। गेट के पास ही चौकीदार का कमरा होने के चलते ड्यूटी पर मौजूद सूरजभान चोटिल हो गया। वहीं डंपर चालक को भी चोट आईं। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना अल सुबह होने के चलते हादसे में किसी की जान नहीं गई, क्योंकि डिपो एरिया में कई कर्मचारी आते-जाते रहते हैं। इसके अलावा मुख्य सड़क भी काफी व्यस्त रहती है। मामले में सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि रोडवेज विभाग की ओर से शिकायत मिलने के बाद सरकारी संपत्ति को नुकसान समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं डंपर भी कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed