फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हरियाणा दिल्ली में वारदात को अंजाम देना किया स्वीकार

हरियाणा दिल्ली में वारदात को अंजाम देना किया स्वीकार

Mon, 04 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा दिल्ली में वारदात को अंजाम देना किया स्वीकार
रोहतक। सीआईए-2 द्वारा शनिवार को मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बुपनिया और दिल्ली के राजेश
विज्ञापन

बवाना गैंग का गुर्गा संजीत बीएससी का छात्र है। पुलिस पूछताछ में उसने दिल्ली, हरियाणा में लूट और हत्या की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बुपनिया गांव में किसान अजय की हत्या, रोहतक के कोटक महिंद्रा बैंक में डकैती की बात भी कबूली है। कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को सीआईए-2 ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सीआईए-2 के कार्यालय पर प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह की टीम ने काहनी-घिलौड़ मार्ग से मुठभेड़ के बाद झज्जर के बुपनिया के संजीत, रोहद के अक्षय और डालनवास के संदीप को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में गोली लगने के कारण संजीत घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बदमाश बुपनिया और दिल्ली के राजेश बवाना गैंग के गुर्गे हैं। मुठभेड़ के दौरान वे सरस्वती विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक से पचास हजार की रंगदारी लेने के लिए जा रहे थे। मगर इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
बॉक्स
गुर्गों पर हरियाणा-दिल्ली में लूट, हत्या समेत 8 से अधिक केस दर्ज
गिरोह में 15 से अधिक लोग शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरोह के गुर्गों पर हरियाणा और दिल्ली में 8 से अधिक लूट, हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। कोर्ट के आदेश पर तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में गिरोह के संबंध में और भी कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से इन वारदात का हुआ खुलासा
- 31 दिसंबर 2018 को पकड़े गए बदमाश संदीप ने अपने साथियों रोहद के अक्षय, रिठाल के सागर, बुपनिया के शेखर, खेड़ी सापला के रितिक, अटायल के मोहित, बुपनिया के रवि, बादली के अर्जुन, कैथल के संदीप, दिल्ली के मनीष के साथ मिलकर रोहतक के कोटक महिंद्रा बैंक में डकैती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बहादुरगढ़ के पास जाखौदा गांव में परचून की दुकान से एक लाख 12 हजार की लूट।
- 14 जनवरी 2019 को बुपनिया गांव में किसान अजय की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या।
- वर्ष 2017 में जाखौदा के पास से पिस्तौल के बल पर लूटी कार।
- सितंबर 2018 में दादरी के सातौर गांव में श् ाराब ठेकेदार बजरंग की गोली मारकर हत्या।
- दिसंबर 2018 में बहादुरगढ़ के पास नया गांव में कार लूटी, विरोध करने पर चालक को पीटा।
- दिसंबर 2018 में मनोज सहरावत की गोली मारकर हत्या।
- 28 दिसंबर को अक्षया ने अपने साथियों के साथ मिलकर माजरा के स्कूल संचालक कुलदीप से 50 लाख की रंगदारी मांगी।
- दिसंबर में दिल्ली के व्यापारी से पचास हजार की लूट।
बॉक्स
बदमाशों से ये हथियार किए बरामद
संजीत से देशी पिस्तौल, दो कारतूस, संदीप उर्फ मिस्त्री से एक पिस्तौल, दो कारतूस, अक्षय से एक पिस्तौल, और एक कारतसू।
बॉक्स
बैंक में 11 आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात में बुपनिया और दिल्ली के राजेश बवाना गैंग के गुर्गे क्रेटा और सेंट्रो कार में सवार होकर पहुंचे थे। छह आरोपी बैंक के अंदर घुस गए थे जबकि बाकी बैंक के बाहर ही खड़े होकर रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सबसे पहले आरोपी दिल्ली, इसके बाद महाराष्ट्र भी गए थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed