फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निजी अस्पताल प्रबंधन के अड़ियल रवैये ने ले ली कारगिल शहीद की विधवा की जान

निजी अस्पताल प्रबंधन के अड़ियल रवैये ने ले ली कारगिल शहीद की विधवा की जान

Fri, 29 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल प्रबंधन के अड़ियल रवैये ने ले ली कारगिल शहीद की विधवा की जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
पैसे कमाने के चक्कर में निजी अस्पताल प्रबंधन अब मानवता को दरकिनार करने लगे हैं। एक बेटा मां के इलाज की गुहार लगाता रहा, लेकिन प्रबंधन आधार कार्ड की मांग करता रहा। अस्पताल के इस अड़ियल रुख के चलते कारगिल शहीद की विधवा की जान चली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला इलाज के लिए आई थी, लेकिन शिकायत नहीं दी गई है।

महलाना गांव निवासी लक्ष्मण दास कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। उनकी पत्नी शकुंतला कई दिन से बीमार थी। उनका बेटा पवन इलाज के लिए मां को लेकर कई अस्पतालों में गया था। बाद में जब शहर स्थिति आर्मी कार्यालय में गए तो वहां उन्हें पैनल में शामिल शहर के निजी अस्पताल में ले जाने को कहा गया। पवन अपनी मां को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचा था। जब वह अस्पताल में लेकर पहुंचा तो अस्पताल प्रबंधन ने आधार कार्ड मांगा। आरोप है कि आधार कार्ड न देने पर अस्पताल प्रबंधन ने इलाज नहीं शुरू किया। उसने मोबाइल में मौजूद आधार कार्ड की फोटो दिखाया और आधार कार्ड नंबर बताया तो उसे मानने से अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया। शहीद का बेटा मां के इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन अपनी बात पर अड़ा रहा। इसी दौरान अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि पुलिस भी उसे ही धमकाने लगी। मां की बिगड़ती हालत देख उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने लगा। रास्ते में शहीद की पत्नी ने दम तोड़ दिया। सिक्का चौकी इंचार्ज कृष्ण का कहना है कि एक महिला इलाज के लिए आई थी। लेकिन कोई शिकायत नहीं दी गयी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed