फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भैस चोरी करने वाले गिरोह में खुलासा

भैस चोरी करने वाले गिरोह में खुलासा

Thu, 03 Jan 2019 06:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
भैस चोरी करने वाले गिरोह में खुलासा
भिवानी, हिसार के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में खुलासा : कोड वर्ड में बात करते हैं अंतर राज्यीय भैस चोर गिरोह के सदस्य
पुलिस-आम आदमी के आने पर कोयल की और भैंस चोरी करने पर गीदड़ की आवाज निकाल देते थे संकेत

-स्थानीय गिरोह के सदस्यों की सहायता से देते है वारदात को अंजाम
-रोहतक पुलिस भी आरोपियों को रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
महबूब अली
रोहतक। भिवानी में पकड़े गए अंतर राज्यीय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वारदात को अंजाम देते समय बाहर खड़े गिरोह के सदस्य कोयल, गीदड़ की आवाज में लोगों व पुलिस की गतिविधियों का संकेत भैंस चोरी कर रहे सदस्यों को देते हैं। यही नहीं गिरोह के सदस्य प्रत्येक वारदात के बाद चिकन और शराब की पार्टी करते हैं। पुलिस ने जल्द गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है।
पुलिस रिमांड के दौरान रोहतक में 8 से से अधिक वारदात को अंजाम देने की बात गिरोह के सदस्यों ने कबूली हैं। रोहतक पुलिस भी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के समय कुछ सदस्य भैंस चोरी करने के लिए मकान के अंदर जाते थे, जबकि चार सदस्य बाहर ही ग्रामीण या फिर पुलिस की गतिविधियों को देखते रहते हैं। यदि ग्रामीण आते थे तो कोयल की आवाज में दो बार कू, कू की आवाज निकालते थे, यदि पुलिस गुजर रही होती थी तो एक बार कू की आवाज निकाली जाती थी। यही नहीं चोरी होने के बाद जैसे ही गिरोह के सदस्य भैंस को लेकर बाहर निकलते थे तो वह गीदड़ की आवाज निकालते थे। जिसका मतलब होता था कि भैंस चोरी कर ली गई है कैंटर या फिर ट्रक को स्ट्रार्ट रखो। गिरोह में 10 से अधिक सदस्य बताए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भिवानी पुलिस ने बुधवार को रोहतक, भिवानी, हिसार समेत जिलेभर के विभिन्न स्थानों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के यूपी के शामली जिला के गांव मंगलोरा निवासी आशुल, जंगेश उर्फ काला, राहुल उर्फ छोटे ने गोहाना रोड लाखन माजरा निवासी सुरेश, सिवानी निवासी बगडावत को गिरफ्तार किया था। पांचों ने 30 से अधिक वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किसी अन्य की आईडी पर लेते हैं सिम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य किसी अन्य की आईडी पर लिए गए सिम का प्रयोग करते हैं ताकि आसानी से पुलिस की पकड़ में न आ सकें। बताया जा रहा है कि यूपी के शामली की पुलिस भी एक बार गिरोह के सदस्यों को पकड़ चुकी है। जेल से छूटने के बाद फिर से गिरोह के सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर देते हैं।
--
हरियाणा नंबर के कैंटर का ही करते हैं प्रयोग
चोरी के बाद भैंस को ले जाने के लिए गिरोह के सदस्य हरियाणा नंबर के कैंटर का ही प्रयोग करते हैं। इसके लिए गिरोह के सदस्यों ने कैंटर भी खरीदे हैं। हालांकि पुलिस कैंटरों की जांच में जुटी है।
---
पढ़ाई छोड़ चुके युवकों को शामिल कर रहे गिरोह में
पुलिस की जांच में सामने आया है कि भैंस चोर गिरोह में ऐसे युवकों को शामिल करते हैं जो पढ़ाई छोड़ चुके हैं। पकड़े गए दो सदस्य तो इंटर तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ चुके थे।


वर्जन :
भिवानी में पकड़े गए अंतर राज्यीय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगने की संभावना है। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed