फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कहा था आराम से सो जाईओ, आफत मत तारियो..

कहा था आराम से सो जाईओ, आफत मत तारियो..

Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
कहा था आराम से सो जाईओ, आफत मत तारियो..
मां ने कहा था, आराम से सो जाईओ, आफत मत तारियो..
विज्ञापन

- जन्म दिन से डेढ़ घंटे पहले काल का ग्रास बने बेटे से दस मिनट पहले मां से हुई थी बेटे की बात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
आराम से सो जाईओ। कल तेरा जन्म दिन है। आफत मत तारियो। घटना से दस मिनट पहले ही यह हिदायत लॉ स्टूडेंट वीरेंद्र को उसकी मां रीना ने फोन पर दी थी। यह सुनकर वह हंसते हुए बोला, मां तन्नै याद है, आज मेरा बर्थ डे है। बस यही आखिरी बात छात्र की अपनी मां से हुई। पीजीआई के ट्रामा सेंटर के बाहर बैठी रीना बस इतना ही कह पाई। इसके बाद वह फफक पड़ी। मां को अपने बेटे की मौत का यकीन की नहीं हो रहा है।
अपने बड़े बेटे की मौत पर विलाप करते हुए रीना ने बताया कि दस दिन पहले ही वह प्रेक्टिकल के लिए घर से आया था। उसे वकील बनना था। इसलिए लॉ कर रहा था। शहर में किराए के मकान में रहता था। चार दिन पहले उसके ताऊ के बेटे के साथ किसी का झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में वीरेंद्र बीच बचाव करने गया था। इसके बाद सब शांत हो गया था। हमें नहीं पता था, यह सब हो जाएगा।
विज्ञापन


हत्यारों ने पहले हाथ मिलाया, फिर बोले हिसाब बराबर
छात्र की हत्या मामले में जुटी पुलिस की मानें तो हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वीरेंद्र से हाथ मिलाया था। यही नहीं उसे गोली मारने से पहले कहा था, ये ले हिसाब बराबर हो गया। इस दौरान उसके कुछ दोस्त भी साथ थे। वारदात के बाद से वे भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म दिन की पार्टी की चल रही थी तैयारी
वीरेंद्र का तीन मई को जन्म दिन था। इसके चलते दोस्तों ने पार्टी की डिमांड रखी। वारदात से पहले देर रात इसी पार्टी की तैयारी चल रही थी। पार्टी में खाने पीने का सामान लेने गए छात्र को गोली मार दी।
वर्जन :

छात्र वीरेंद्र की हत्या का मामला सामने आया है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने पहले वीरेंद्र से हाथ मिलाया। बाद में उसे हिसाब बराबर होने की बात कहते हुए गोली मारी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रमेश कुमार, डीएसपी।


हम वो हैं जो कभी नहीं सुधरेंगे..
हम वो हैं जो कभी नहीं सुधरेंगे या तो ब्लॉक कीजिए या बर्दाश्त कीजिए। यह वह आखिरी लाइन हैं, जिन्हें लॉ स्टूडेंट वीरेंद्र ने अपनी मौत के करीब 28 घंटे पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर अपडेट की। यही वीरेंद्र की आखिरी पोस्ट भी है। इससे पूर्व 27 अप्रैल को पोस्ट अपडेट की थी। इसमें लिखा है कि जिगर वालों का डर से कोई वास्ता नहीं होता, हम वहां भी कदम रखते हैं, जहां रास्ता नहीं होता..


जेल से जमानत पर आया है बॉक्सर
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी बॉक्सर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में है।

वर्जन :
पुलिस वीरेंद्र की हत्या मामले में कार्रवाई कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर विक्की बॉक्सर समेत पांच लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। इसमें अमन, राहुल, विजय व दीपक शामिल हैं। जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
श्रीभगवान, प्रभारी, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed