फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   होटल से सामान चोरी करते पकड़ा

होटल से सामान चोरी करते पकड़ा

Thu, 01 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
होटल से सामान चोरी करते पकड़ा
लेट नाइट 2.30 बजे
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर का बेटा होटल से सामान चोरी करता पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बजरंग भवन के पास स्थित एक होटल के कमरे से बुधवार को आधी रात को एक युवक को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी शहर के एक ट्रांसपोर्टर का बेटा बताया जा रहा है।

बजरंग भवन के पास स्थित एक होटल में पंजाब निवासी हरदीप और उसका साथी रुका था। बराबर के दूसरे कमरे में चार युवक रुके हुए थे। आरोप है कि उनमें से एक युवक देर रात हरदीप के कमरे में घुसा और उसके बैग में से मोबाइल और पर्स निकाल लिया। आवाज सुनकर दोनों की आंख खुल गई और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। हंगामे के दौरान होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मचारी युवक को लेकर मॉडल टाउन चौकी आ गए। वहां उससे चोरी किया मोबाइल बरामद हो गया। पुलिस ने बाद में उसके तीनों साथियों को भी थाने बुला लिया। पकड़ा गया युवक शहर के एक ट्रांसपोर्टर का बेटा बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed