फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस पर रिश्वत का आरोप, एसपी आवास के बाहर पुलिस से उलझे

पुलिस पर रिश्वत का आरोप, एसपी आवास के बाहर पुलिस से उलझे

Sun, 14 Jan 2018 03:05 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर रिश्वत का आरोप, एसपी आवास के बाहर पुलिस से उलझे
फोटो
विज्ञापन

पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप, एसपी आवास के बाहर पुलिस से उलझे लोग
- एसपी से न मिलने देने पर संजय नगर कॉलोनी के लोगों की पुलिसकर्मियों से हुई खूब नोकझोंक

- एसएचओ बोले - दो आरोपियों का किया गया था चालान, इसलिए आरोप लगा रहे आरोपी पक्ष के लोग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर के संजय नगर कालोनी के लोगों ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस पर दो युवकों को छोड़ने के बदले तीस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसपी आवास के बाहर हंगामा किया। एसपी से नहीं मिलने देने से क्षुब्ध लोगों की पुलिस से भी खूब नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह लोगों को शांत कराया गया।
नगर के संजय नगर कालोनी के काफी संख्या में लोग एसपी आवास पर पहुंचे। संजय नगर कॉलोनी निवासी जवाहर लाल ने एसपी को संबोधित शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बीती 19 नवंबर को पड़ोस के ही कु छ लोगों ने उसके थ्री व्हीलर में आग लगाने का प्रयास किया था। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोेग उसके पुत्र जसवंत पर फैसले का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पूर्व ही उनके पक्ष के दो लोगों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों को छोड़ने की एवज में हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व संदीप सिंह ने उनसे तीस हजार की मांग की। मगर उन्होंने रुपये नहीं दिये। जिस पर दोनों का चालान कर दिया गया। लोग आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अडे़ थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लोगों को एसपी पंकज नैन से नहीं मिलने दिया। जिसके विरोध में गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया। एसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी उनकी खूब नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। इस संबंध में आरोपी पुलिसकर्मियों से बात करने का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही जवाहर लाल पक्ष के दो लोगों का मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में चालान किया गया था। इसी से क्षुब्ध होकर वह पुलिस पर इस तरह का आरोप लगा रहे है। पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है

- राजेश कुमार, एसएचओ, पुरानी सब्जी मंडी रोहतक

एसपी से मिलने के बाद ही यहां से जाएंगे
एसपी आवास के बाहर हंगामा कर रहे संजय नगर कॉलोनी के लोगों का कहना था कि जब तक वे एसपी से नही मिल लेंगे, यहां से जाने वाले नही है। काफी देर तक यहां पर हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed