फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दादा की गन साफ करते समय दबा ट्रिगर, गोली लगने से पोते की मौत

दादा की गन साफ करते समय दबा ट्रिगर, गोली लगने से पोते की मौत

Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दादा की गन साफ करते समय दबा ट्रिगर, गोली लगने से पोते की मौत
हिसार।
विज्ञापन

गांव कालीरावण में दादा की गन से गोली चलने से पोते की मौत हो गई। पोते को छाती में गोली लगी है। पोते की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। रजत गन की सफाई करने के लिए अपने दादा रामस्वरूप की गन निकालकर ले आया और सफाई करने लगा। अचानक गन का उसी के हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली उसकी छाती में जा लगी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले रजत की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

अग्रोहा थाना पुलिस को मृतक रजत के ताऊ कृष्ण ने बयान दिए हैं। मृतक के ताऊ ने बताया कि उसके पिता रामस्वरूप के पास 12 बोर की लाइसेंसी गन है। परिवार गांव से बाहर ढाणियों में रहता है। घर पर कोई नहीं था परिवार के सभी सदस्य खेत में कपास की चुगाई कर रहे थे। रजत दादा की लाइसेंसी गन अंदर से निकालकर ले आया। गन लोडिड थी। वह गन की सफाई करने लगा। अचानक गन का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली रजत की छाती में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर दौड़ कर ढाणी में आकर तो रजत खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक को छाती में गोली लगी है। मृतक के ताऊ के बयान पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-ओमप्रकाश, थाना इंचार्ज अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed