फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शिव मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने दो महिलाओं से सोने के जेवर लूटे

शिव मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने दो महिलाओं से सोने के जेवर लूटे

Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने दो महिलाओं से सोने के जेवर लूटे
रोहतक। कलानौर क्षेत्र में शिव मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने दो महिलाओं से बाइक सवार तीन युवकों ने कानों की बाली, मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आवंल गांव की रहने वाली सिलावंती ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह सरोज के साथ खेत में चारा लेने जा रही थीं। रास्ते में एक बाइक सवार मिला। उसने शिव मंदिर का रास्ता पूछा। महिलाओं ने कहा कि यहां पर कोई शिव मंदिर नहीं है। कुछ देर बाद ही एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उन दोनों से सोने की बाली, मंगल सूत्र अंगूठी आदि लूट ली। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व में भी देव कॉलोनी से लेकर गोहाना रोड और अन्य स्थानों पर शिव मंदिर का पता पूछने के बहाने महिलाओं से लूट की जा चुकी है पर पुलिस लूट की वारदात पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। वहीं एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने जल्द गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed