फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मासूम बच्ची

मासूम बच्ची

Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची
फोटो परिचय एमए- 2 व 3 रोहतक रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था मिली मासूम बच्ची।
विज्ञापन

जीआरपी थाने पर मासूम बच्ची के साथ खड़ा जीआरपी स्टाफ।
---
नौ माह की बच्ची को अखबार के टुकड़े में लपेटकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा
सूचना मिलने पर जीआरपी पहुंची, तलाश करने पर नहीं मिले परिजन, बच्ची को रेवाड़ी के बाल भवन भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे स्टेशन पर 9 माह की बच्ची की अखबार के टुकड़े में लपेटकर लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया। बुधवार की सुबह सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा बच्ची के परिजनों को तलाश किया मगर परिजन नहीं मिले। बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे बाल भवन के लिए भेज दिया गया। जीआरपी थाने पर अज्ञात पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जीआरपी थाना एसएचओ नरेंद्र सिंह व एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास अखबार में करीब 9 माह की बच्ची के लपेटकर डाले जाने की सूचना मिली। सूचना पाते ही एएसआई बलवान सिंह, कुलदीप, शमशेर, मुस्कान मौके पर पहुंचे। बच्ची बिलख रही थी। जीआरपी ने महिला यात्री बबीता के माध्यम से बच्ची का पीजीआई में उपचार कराया। इसके बाद बच्ची को दूध पिलवाया गया। जीआरपी ने बच्ची के परिजनों को तलाश करने का प्रयास किया मगर परिजनों का कोई पता नहीं लग सका। बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। जहां से बच्ची को रेवाड़ी के बाल भवन के लिए भेज दिया गया। एसएचओ का कहना है कि बच्ची के परिजनों का तलाश किया जा रहा है। अभी परिजनों का कोई पता नहीं लग सका है। अज्ञात में बच्ची को लावारिस छोड़ने की धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
दूध पीते ही हंस पड़ी बच्ची
महिला यात्री बबीता, कांस्टेबल भारती, सुनिता आदि ने बच्ची को दूध पिलाने में मदद की। पहले बच्ची जहां रो रही थी। दूध पीने के बाद वह हंस पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed