फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी चोरी और स्नेचिंग कर रहा गिरोह

रोहतक के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी चोरी और स्नेचिंग कर रहा गिरोह

Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी चोरी और स्नेचिंग कर रहा  गिरोह
रोहतक। भाली आनंदपुर गांव में शराब ठेकेदार पर गोली चलाने वाले आरोपी जिले के अलावा आसपास क्षेत्र में भी चोरी और स्नेचिंग कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में अहम जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि भाली आनंदपुर गांव में शराब ठेेकेदार मोहित को गोली मारकर घायल कर दिया था। मोहित के पिता सतबीर के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। बाद में मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी। इस मामले में सीआईए-1 के एएसआई विनोद कुमार और उनकी टीम ने भाली आनंदपुर गांव के फरार चल रहे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। मामले की जांच कर रहे सीआईए-1 के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी अनुज ने शराब ठेकेदार की हत्या करने के लिए पिस्तौल उपलब्ध कराया था। अब पुलिस को जांच में पता चला है कि रोहतक के अलावा आसपास के जिले झज्जर, भिवानी, कैथल, सोनीपत और पानीपत में भी गिरोह के सदस्यों ने चोरी से लेकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed