फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सेवादार पर धार्मिक स्थल की आड़ में अनुचित कार्य करने का आरोप

सेवादार पर धार्मिक स्थल की आड़ में अनुचित कार्य करने का आरोप

Sat, 11 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सेवादार पर धार्मिक स्थल की आड़ में अनुचित कार्य करने का आरोप
सेवादार पर धार्मिक स्थल की आड़ में अनुचित कार्य करने का आरोप
विज्ञापन

ओढां। गांव खाईशेरगढ़ के लोग गांव के एक धार्मिक स्थल पर रहने वाले सेवादार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को थाना प्रभारी से मिले। लोगों ने सेवादार पर शराब पीकर अशांति फैलाने व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख सेवादार ने ग्रामीणों से माफी मांगने में ही गनीमत समझी। इसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में उसके खिलाफ कोई शिकायत आई तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। थाने में पहुंचे ग्रामीण जगदीश, गौरीशंकर, श्रीराम, पाला राम, महावीर, अभिमन्यु, हंसराज, सुनीता देवी, चिड़िया देवी, परमेश्वरी देवी व चंदो देवी ने बताया कि उनके घरों के समीप बाहर से आकर रह रहे बलदेव सिंह ने बंदा बहादुर नामक धार्मिक स्थल बनाते हुए वहां पर निशान साहिब की स्थापना कर रखी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया उक्त व्यक्ति अपराधिक प्रवृति का है। वह धार्मिक स्थल की आड़ में अनुचित कार्य करता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह अक्सर शराब के नशे में धुत होकर न केवल गालियां निकालता है बल्कि अश्लील हरकतें भी करता है। वहीं एक महिला ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने इस बारे उक्त व्यक्ति को अनेक बार समझाया लेकिन वह किसी की सुनने की वजाए लोगों को अपनी उच्च पहुंच का रोब दिखाता है। वहीं लोगों ने उक्त व्यक्ति पर रास्ते पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। लोगों की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने आरोपी को थाने में तलब किया। जहां आरोपी ने अपनी सफाई प्रस्तुत करते हुए स्वयं को निर्दोष बताया। उसने पुलिस के समक्ष माना की वह शराब पीता है। थाना प्रभारी ने उसे कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उसने धार्मिक स्थल की आड़ में पुन: ऐसी हरकत की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामला बढता देख आरोपी ने माफी मांगने में भलाई समझी। जिसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

गांव के लोग अक्सर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत लेकर पंचायत के पास आते हैं। पंचायत ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हम नहीं चाहते कि गांव में धार्मिक मसले पर कोई विवाद उत्पन्न हो। वहीं उसने कुछ घरों को जाने वाला रास्ता भी रोक रखा है।
विज्ञापन

--बाधो देवी, सरपंच, खाईशेरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed