फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सांपला5

सांपला5

Fri, 08 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांपला5
अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर मौत
विज्ञापन

- भाई के साथ लौट रहा था युवक, पुलिस ने कार चालक पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
संापला
सांपला अस्पताल से इलाज कराकर भाई के साथ लौट रहे युवक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खरावड़ निवासी सागर के मुताबिक उसका भाई विनय बीमार था। उसके इलाज के लिए वह सांपला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया था। इलाज के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इस्माइला बाईपास पर बाइक का तेल खत्म हो गया। जिस पर पैदल ही बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। गांधरा मोड़ के पास पीछे से आयी आई कार ने विनय को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल विनय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं कार चालक आदर्श नगर सोनीपत का रहने वाला अमन बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed