फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   थाने में बुलाने से क्षुब्ध युवक ने हेड कांस्टेबल को पीटा

थाने में बुलाने से क्षुब्ध युवक ने हेड कांस्टेबल को पीटा

Thu, 31 May 2018 02:51 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
थाने में बुलाने से क्षुब्ध युवक ने हेड कांस्टेबल को पीटा
थाने में बुलाने पर भड़के युवक ने हेड कांस्टेबल को पीटा
विज्ञापन

- पिता ने बेटे के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में की थी मारपीट की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
- हेड कांस्टेबल का आरोप- युवक ने कार्रवाई करने पर दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पिता की शिकायत पर हेड कांस्टेबल ने एक युवक को अर्बन एस्टेट थाने पर बुला लिया। भड़के युवक ने हेड कांस्टेबल के साथ ही मारपीट कर दी। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अर्बन एस्टेट थाने के हेड कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि मंगलवार रात वह थाने पर ड्यूटी पर था। रात करीब 12 बजे ओमेक्स सिटी निवासी रामचंद्र ने अपने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की। जिस पर उन्होंने रामचंद्र के पुत्र अखिल को थाने में बुलाया था। आरोप है कि आते ही अखिल ने हेड कांस्टेबल दीपेंद्र के साथ मारपीट की। कुर्सी भी उठाकर मारी। बाद में पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हेड कांस्टेबल को बचाया। आरोपी अखिल के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed