{"_id":"5ace6c8e4f1c1b843d8b49ea","slug":"21523477646-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानक में ढाई साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानक में ढाई साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
तोशाम के खानक में अढ़ाई वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बच्ची का पिता शव को अपने पैतृक गांव उमरा में ले आया। जैसे ही ग्रामीणों को मामले का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना तोशाम पुलिस को दी। इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
तोशाम के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि बच्ची का पिता खानक में कबाड़ का कार्य करता है। वह चार बच्चों के साथ रात को खानक की एक धर्मशाला के बरामदे में सोया हुआ था। सुबह जब वह उठा तो उसकी ढ़ाई वर्षीय बच्ची मृत मिली। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर देखने से यह प्रतीत होता है कि बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई है।
वहीं बच्ची के पिता ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि रात को उसका एक दोस्त उसके पास आया, उसने काफी शराब पी हुई थी। बच्ची के पिता का यह भी कहना है कि उसके दोस्त की नजर उसकी 12 वर्षीय बड़ी लड़की पर थी। उसका कहना है कि बार-बार बोलने के बाद उसने अपने दोस्त को वापस भेजा। जब सुबह वह उठा तो उसने देखा कि उसकी अढ़ाई वर्षीय बच्ची मृत पड़ी थी। बच्ची के पिता ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का पटाक्षेप हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।