{"_id":"5adba6094f1c1ba1098b5d40","slug":"201524344329-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने महिला से मोबाइल और रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने महिला से मोबाइल और रुपये छीने
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने महिला से मोबाइल और रुपये छीने
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक पर सवार तीन युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर शुक्रवार रात को पाड़ा मोहल्ले में एक महिला से उसका मोबाइल व रुपये छीन लिये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के राज नगर की रहने वाली कनिका ने बताया कि वह किसी काम से रोहतक आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे पाड़ा मोहल्ला स्थित हनुमान गली में पहुंची तो तीन बाइक सवार युवक आये। तीनों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर महिला से उसका मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिये। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।