{"_id":"59b4452a4f1c1be37f8b5887","slug":"201504986410-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर करने के बाद ‘पाप’ धोने चले गए थे हरिद्वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर करने के बाद ‘पाप’ धोने चले गए थे हरिद्वार
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर की अनाज मंडी में 25 अगस्त को हुए डबल मर्डर के दो मुख्य आरोपियों सहित तीन लोगों को मॉडल टाउन पुलिस ने राजस्थान सीमा के पास स्थित नांगल चौधरी के गांव भुगारका से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़ा तालाब गुजरवाड़ा निवासी राहुल सैनी और रोशन कर्ण उर्फ विक्रमभान के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक पिस्टल एवं दो देसी कट्टे सहित चार कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने अपराधियों को पनाह देने के आरोप में महेंद्रगढ़ जिला के गांव भुगारका निवासी हितेंद्र उर्फ पोटिंग को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोसली डीएसपी अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी हत्या करने के बाद हरिद्वार में जाकर छिप गए थे। इसके बाद आरोपी हरिद्वार से राजस्थान की सीमा के पास महेंद्रगढ़ जिले के गांव भुंगारका में आ गए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या सहित करीब दर्जनभर संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा
एसएचओ मॉडल टाऊन रामकुमार ने बताया कि 25 अगस्त को राहुल सैनी, विक्रमभान, पवन उर्फ पंजी एवं हितेश सहित अन्य ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पंजी एवं हितेश बाइक पर सवार होकर वहां से निकल आए। इसके बार राहुल एवं विक्रमभान ने साथियों के साथ मिलकर शहर की अनाज मंडी में पंजी एवं हितेश को मौत के घाट उतार दिया था।
गाली देने पर कर दी हत्या
जानकारी मुताबिक दोहरे हत्या कांड के आरोपी बड़ा तालाब निवासी राहुल सैनी एवं रोशन उर्फ विक्रम भान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली देने पर ही पवन उर्फ पंजी एवं हितेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच कर रहे एसएचओ रामकुमार ने बताया कि सभी बदमाश आलू गैंग से जुड़े हुए हैं। वारदात के दिन शराब पीने के दौरान पवन उर्फ पंजी ने राहुल सैनी को गाली दी। इस बात पर ही आपस में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
घोंघा को मारने का बना रहे थे प्लान, आपस में भिड़ गए
वारदात के दिन डबल मर्डर हत्या कांड का आरोपी राहुल सैनी आलू गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भाड़ावास गेट निवासी बिरेंद्र उर्फ घोंघा को मारने की योजना बना रहे थे। एसएचओ माडल टाउन रामकुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले भाड़ावास निवासी बिरेंद्र धांगावाला ने डबल मर्डर के आरोपी राहुल सैनी के भाई की टांग तोड़ी थी। मामला भाड़ावास चौकी में दर्ज है। एसएचओ ने बताया कि लेकिन आपस में भिड़ने के चलते अपने ही गैंग के पंजी एवं हितेश की हत्या कर दी।