{"_id":"5bc39c4cbdec2269685af8db","slug":"191539546188-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर मेकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्यूचर मेकर
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्यूचर मेकर के सीएमडी से दिनभर निशानदेही करवाती रही सीआईए
सिरसा। लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में गिरफ्तार फ्यूचर मेकर चिटफंड कंपनी के सीएमडी राधेश्याम से सीआईए पुलिस रविवार दिनभर विभिन्न स्थानों पर निशानदेही करवाती रही। सीएमडी राधेश्याम ने कंपनी के सिरसा में सक्रिय एजेंटों के बारे में बताया। इसके अलावा उसने उन स्थानों की निशानदेही करवाई जहां पर उसने लोगों से रुपये लिए।
सीआईए की टीम सीएमडी राधेश्याम को लेकर सबसे पहले शहर के खैरपुर क्षेत्र में लेकर आई। इसके बाद उसे कई गांवों में ले जाया गया। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम ने बताया कि फ्यूचर मेकर सीएमडी राधेश्याम व एमडी बंसीलाल आठ दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। कंपनी के खिलाफ 50 से ज्यादा शिकायतें सीआईए के पास आ चुकी हैं। रिमांड के दौरान सीएमडी राधेश्याम से काफी अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को 18 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाना है।