{"_id":"5b6f50d64f1c1bf2258b47ec","slug":"191534021846-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा में मौत
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : आसन गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ ट्रक
हेडिंग : ट्रक ने ऑटो और बाइक में मारी टक्कर, पेपर देने जा रहे आईटीआई के छात्र समेत दो की मौत
-नांगलोई में पेपर देने के लिए जा रहा था आईटीआई का छात्र
-टिटौली के पास ट्रक की टक्कर से घायल किसान ने भी पीजीआई में तोड़ा दम
-घटना में एक मौत पहले ही हो चुकी थी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला। आसन गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने पहले ऑटो, इसके बाद बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक और बाइक सवार आईटीआई के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उधर टिटौली पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर से घायल पीजीआई में भर्ती किसान ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसन गांव निवासी 37 वर्षीय सुनील कुमार रोहतक के बस स्टैंड से पीजीआई मोड़ तक ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार सुबह पांच बजे वह ऑटो लेकर आसन गांव से रोहतक के लिए आ रहा था। जैसे ही ऑटो आसन गांव से निकला, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले तो ऑटो में जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक सुनील और बाइक सवार फरमाणा गांव निवासी मोहित की भी मौके पर ही मौत हो गई। मोहित रोहतक के एक कॉलेज से आईटीआई कर रहा था तथा शनिवार को नांगलोई सेंटर पर पेपर देने के लिए जा रहा था। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
टिटौली पुलिस चौकी के पास सड़क हादसा
दूसरी ओर शुक्रवार रात टिटौली पुलिस चौकी के पास ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार 52 वर्षीय वीर सेन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। पीजीआई में भर्ती चिड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय सत्यवान ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।