फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 से अधिक विदेशियों को भेजा जाता था विभिन्न स् थानों पर

12 से अधिक विदेशियों को भेजा जाता था विभिन्न स् थानों पर

Sun, 24 Mar 2019 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
12 से अधिक विदेशियों को भेजा जाता था विभिन्न स्
थानों पर
बारह विदेशी युवतियों को भेजते थे ग्राहकोें के पास
विज्ञापन

शहर के डी पार्क स्थित होटल में देह व्यापार का मामला
गिरोह के दिल्ली निवासी सरगना की तलाश में दिल्ली के कई स्थानों पर दी दबिश
-विदेशी महिला का वीजा और पासपोर्ट अभी तक नहीं हो सका बरामद
रोहतक। शहर के डी पार्क स्थित होटल में देह व्यापार कराने के मामले में पीजीआई थाना पुलिस की जांच और पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। 12 से अधिक विदेशियों को वेश्यावृत्ति के लिए कई स्थानों पर भेजा जाता था। उधर, उज्बेकिस्तान की महिला का वीजा और पासपोर्ट बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने सरगना और फरार आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह था मामला
पीजीआई थाना पुलिस ने डी-पार्क स्थित होटल में पांच दिन पहले छापा मारकर उज्बेकिस्तान की एक, दिल्ली की दो और यूपी की एक युवती व रोहतक के एक युवक को वेश्यावृत्ति के मामले में पकड़ा था। इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता के दूर का रिश्तेदार जतिन बत्रा भी शामिल था। पुलिस होटल मालिक समेत अन्य तीन आरोपियों की चार दिन से तलाश कर थी। पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी होटल मालिक जतिन को मॉडल टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

---------
वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह की अहम जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा। सरगना को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
--
आखिर बिना वीजा और पासपोर्ट कैसे दिल्ली में रह रही विदेशी
पुलिस को जानकारी हाथ लगी है कि विदेशी युवती दिल्ली में रह रही है। मगर सवाल यह उठता है कि बिना वीजा और पासपोर्ट के कैसे विदेशी दिल्ली में रह रही है। क्यों उनसे दिल्ली पुलिस पूछताछ करना मुनासिब नहीं समझ रही?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed