फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कालेज गेट के बाहर महिला युवक की धुनाई

कालेज गेट के बाहर महिला युवक की धुनाई

Wed, 12 Dec 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
कालेज गेट के बाहर महिला युवक की धुनाई
कॉलेज गेट के बाहर युवक-युवती की जूतों से मां ने की पिटाई
विज्ञापन

शहर के एक कॉलेज के बाहर दोनों खड़े होकर कर रहे थे बात
-इसी दौरान पहुंची युवती की मां ये सब देख हुई आग-बबूला
-युवक युवती की दो साल पूर्व अलग-अलग स्थानों पर हुई है शादी
-पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया, बात में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। झज्जर निवासी युवक और युवती मंगलवार को रोहतक के एक कॉलेज के बाहर खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच युवती की मां आ पहुंची और दोनों की जूतों से सरेआम पिटाई करने लगी। बाद में मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में तीनों को छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रोहतक के एक कॉलेज के बाहर एक युवक और युवती खड़े होकर बात कर रहे थे। बताया गया कि इसी बीच युवती की मां वहां पर पहुंची। उसने पहले तो दोनों के साथ गाली गलौज की। बाद में देखते ही देखते जूतों से मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों को खूब पीटा। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर परिजनों ने दोनों की शादी अलग-अलग स्थानों पर कर दी थी। महिला थाना एसएचओ प्रमिला का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed