फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नई अनाज मंड़ी में घर के आगे ट्रक खड़ा करने से मना करने पर व्यापारी को पीटा, विरोध में हंगामा

नई अनाज मंड़ी में घर के आगे ट्रक खड़ा करने से मना करने पर व्यापारी को पीटा, विरोध में हंगामा

Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंड़ी में घर के आगे ट्रक खड़ा करने से मना करने पर व्यापारी को पीटा, विरोध में हंगामा
फोटो :::::
विज्ञापन

घर के सामने खड़े ट्रक को हटाने को कहा तो व्यापारी और परिवार से की अभद्रता, स्कूटी तोड़ने का भी आरोप
-शिकायतकर्ता को तीन घंटे हवालात में रखने के विरोध में व्यापारियों ने मंडी के दोनों गेट बंद कर तीन घंटे किया हंगामा
-मामले की जानकारी देते हुए बिलख पड़े नई अनाज मंडी के प्रधान
-विपक्षी पक्ष बोला- पहले उनके यहां खड़ेे ट्रक में की तोड़फोड़, आरोपी बेबुनियाद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की नई अनाज मंडी में घर के बाहर ट्रक खड़ा करने का विरोध करने पर एक पक्ष के 20 से अधिक लोगों ने व्यापारी और उसके परिवार के साथ अभद्रता की। स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। इस दौरान एक पक्ष गाली-गलौज करता सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शिकायतकर्ता को तीन घंटे तक हवालात में रखने पर शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने मंडी के दोनों गेट बंदकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले विपक्षी ने ट्रक में तोड़फोड़ की। अभद्रता और मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
नई अनाज मंडी निवासी व्यापारी प्रदीप कुमार गोयल ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व ही उसने खल और चूरी की दुकान को बंद कर दिया था। बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे वह दिल्ली से घर पहुंचा तो घर के बाहर सामान से लदा एक ट्रक खड़ा था। जब उसने ट्रक हटाने को कहा तो ट्रक चालक और पड़ोसी ट्रांसपोर्टर ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद वह अपने घर चला गया। आरोप है कि बाद में फिर से ट्रांसपोर्टर 20 से अधिक लोगों को लेकर पहुंचा और उसकी स्कूटी तोड़ दी। इसके बाद उसके और परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गए।
विज्ञापन


एक घंटे में नौ बार की कॉल, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि मामले की सूचना रात में ही पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 100 पर दी गई। 9:22 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक करीब एक घंटे में 9 बार कॉल करने के बाद भी पुलिस नहीं आई। रात 11 बजे पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। व्यापारी प्रदीप का आरोप है कि पुलिस ने उसे तीन घंटे तक हवालात में रखा। इस दौरान एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों ने अभद्रता भी की। आरोप है कि बाद में सत्ताधारी पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में जबरदस्ती उनसे समझौता करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे व्यापारियों को मामले का पता लगा तो वे भड़क गए। व्यापारियों ने नई अनाज मंडी के दोनों गेट को बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
उधर, दूसरे पक्ष के ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रधान विजय कुमार का कहना है कि पहले प्रदीप पक्ष ने उनके साथ गाली गलौज की और उनके यहां पर सामान उतारने के लिए आए ट्रक के शीशा तोड़ दिए। मारपीट का आरोप पूरी तरह से गलत है। दोनों पक्षों में सहमति से ही फै सला हुआ है। चार बार पूर्व में भी उनके यहां पर आने वाले ट्रक का शीशा तोड़ा जा चुका है।

बिलख पड़े मंडी प्रधान
नई अनाज मंडी के प्रधान परसराम ने बताया कि रात में प्रदीप के साथ दूसरे पक्ष ने अभद्रता की। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान बिलख बिलख कर रो पड़े। किसी तरह व्यापारियों ने उन्हें चुप कराया। मामले की शिकायत डीसी और एसपी से भी करने की बात कही है।


वर्जन :::::::::::::::::
व्यापारियों के बीच नई अनाज मंडी में झगड़े की शिकायत आई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। व्यापारियों को हवालात में डालने का आरोप पूरी तरह से गलत है।
-सुरेश चंद, एसएचओ थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed