{"_id":"5ae7863e4f1c1bb56a8b6f8d","slug":"171525122622-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस
Updated Tue, 01 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारौर गांव का आनंद हत्याकांड
जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस
- एसपी बोले-जल्द कर दिया जाएगा मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कारौर गांव में पुरानी रंजिश में हुई पूर्व सरपंच के भाई की हत्या के मामले का पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस अब जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्याकांड को आरोपियों ने लूट की बाइक व कार से अंजाम दिया था। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
बीते शुक्रवार को क्षेत्र के कारौर गांव में चली आ रही दशकों पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मुकेश ने अनिल छिप्पी समेत बीस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों से पुलिस जेल में ही जाकर पूछताछ करेगी। बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूटी गई कार व बाइक से ही घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।