{"_id":"5c534e5abdec224bc62b4bf5","slug":"161548963418-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नैचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घेलड़ी में बाइक सवारों ने महिला से सोने की चेन छीनी
मुलाना। गांव घेलड़ी में शाम करीब 6 बजे सैर पर निकली महिलाओं से बाइक सवार तीन युवकों ने सोने की चेन और बूंदे छीन लिए। वहीं पुलिस ने आपसी विवाद की बात कह कर मामले को सुलझाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार घेलड़ी की रूमन देवी और गीता अन्य महिलाओं के गांव के राजौली मार्ग पर सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने गीता के गले से सोने की चेन और रोहण देवी के कानों से सोने के बूंदे झपट लिए और फरार हो गए। आरोप है कि महिलाओं ने एक आरोपी को पहचान लिया जो गांव राजोली का रहने वाला था। इसके बाद राजौली गांव का सरपंच पवन कुमार और घेलड़ी गांव के सरपंच प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
वहीं मुलाना एसएचओ हरभजन सिंह ने बताया कि घेलड़ी व राजौली दोनों गांव के सरपंच मौके पर गए थे। महिला गीता देवी ने रास्ते पर चलने को लेकर हुए विवाद की शिकायत दी है। इसमें चेन स्नैचिंग का कोई मामला नहीं है। यह आपसी विवाद है, सुलझ लिया जाएगा।