फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पैसेंजर का ब्रेक टाइट होने से निकली चिंगारी, हड़कंप

पैसेंजर का ब्रेक टाइट होने से निकली चिंगारी, हड़कंप

Sun, 02 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर का ब्रेक टाइट होने से निकली चिंगारी, हड़कंप
पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक टाइट होने से निकली चिंगारी, आग लगने की अफवाह पर हड़कंप
विज्ञापन

चिंगारी निकलते देख ट्रेन में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप
खरावड़ रेलवे स्टेशन के नजदीक पांच मिनट खड़ी रही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (संख्या 54024) के एक कोच का पहिया टाइट होने के कारण निकली चिंगारी से ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। गार्ड ने तुरंत कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी, जिस पर ट्रेन को खरावड़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने जांच कर पाया कि ब्रेक की वजह से पहिया टाइट हो गया था, जिससे चिंगारी निकली। रेलवे कर्मियों ने ब्रेक को सही कर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन रोहतक स्टेशन से दिल्ली की तरफ जा रही थी। रास्ते में गांव बोहर के पास कुछ लोग चेन पुलिंग कर उतर गए। गार्ड ने चेन पुलिंग से बने हवा के प्रेशर को खत्म किया और ट्रेन रवाना हो गई। खरावड़ रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के दौरान ट्रेन में गार्ड के डिब्बे के आगे लगे कोच के पहियों से तेजी से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी निकलते देख कोच में बैठे यात्रियों में आग लगने की अफवाह से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर गार्ड ने तुरंत मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी और खरावड़ रेलवे स्टेशन के नजदीक में ट्रेन रुकवा ली। रेलवे कर्मियों ने कोच की चेकिंग की। पता चला कि ब्रेक टाइट होने से पहिया से चिंगारी निकली थी। रेलवे कर्मियों ने तत्काल ब्रेक सही कर ट्रेन को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

खरावड़ के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन 7.50 बजे स्टेशन के नजदीक आकर रुकी थी और 7.55 बजे रवाना कर दिया गया। ट्रेन में आग लगने की सूचना पूरी तरह गलत है। ब्रेक टाइट होने से चिंगारी निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed