फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अवैध शराब बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

अवैध शराब बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
गांव गुड़ियानी से लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त करने के मामले में सीआईए पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दुुकान के अंदर रखी 565 पेटी शराब बरामद कर आरोपी को मौके पर ही काबू किया था। आरोपी की पहचान मुरलीपुर निवासी शशिप्रकाश उर्फ साथी के रूप में हुई है। पुलिस एक आरोपी कतुंबाहेड़ी निवासी विकास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस पीआरओ दीनदयाल ने बताया कि 17 जून को सूचना के आधार पर सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने गुड़ियानी गांव के समीप बनी दुुकान पर रेड की थी। पुलिस ने दुुकान के अंदर भरी लाखों रुपये की 565 पेटी शराब बरामद कर एक आरोपी को मौके पर ही काबू किया था। पकड़ी गई शराब अलग-अलग मार्का की थी। कुछ बोतलों पर लेबल भी नहीं लगा था। पुलिस जांच में पता लगा कि इस अवैध कारोबार को तीन लोग चला रहे थे। पुलिस ने आरोपी विकास के खुलासे पर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed